Home Life Style Happy Chocolate Day 2023: चॉकलेट डे को स्पेशल बनाएंगे ये गिफ्ट आइडिया

Happy Chocolate Day 2023: चॉकलेट डे को स्पेशल बनाएंगे ये गिफ्ट आइडिया

0
Happy Chocolate Day 2023: चॉकलेट डे को स्पेशल बनाएंगे ये गिफ्ट आइडिया

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है। तीसरा दिन चॉकलेट डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आप भी लव पार्टनर को चॉकलेट गिफ्ट करने की सोच रहे होंगे। अगर आप 9 फरवरी यानी चॉकलेट डे को यूनिक तरीके से सेलिब्रेट करना चाह रहे हैं तो इन हटके चॉकलेटी गिफ्ट आइडिया को अपना सकते हैं। इसे देखकर आपका वैलेंटाइन जरूर इंप्रेस हो जाएगा। 

होममेड चॉकलेट

अब चॉकलेट डे है तो गिफ्ट में भी चॉकलेट ही देना बनता है। लेकिन वहीं मार्केट की ऑडनरी चॉकलेट देने के बजाय कुछ अपनी क्रिएटिवटी को शामिल करिए। इंटरनेट पर आपको ढेर सारी होममेड चॉकलेट की रेसिपी मिल जाएगी। जिसकी मदद से घर में ही यमी चॉकलेट तैयार करें। इसमे नट्स, ड्राई फ्रूट्स, जैम के फ्लेवर को मिलाकर और भी टेस्टी बना सकते हैं। 

घर को सजा दें चॉकलेट से

बुके या बंच में चॉकलेट देना बोरिंग हो गया है। अगर कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो पूरे घर को ही चॉकलेट से सजाएं। फ्रिज, बेडरूम की दीवार और घर के दरवाजों को चॉकलेट से डेकोरेट करें। ये आइडिया जरूर आपकी लव्ड वन्स के चेहरे पर स्माइल ला देगा। 

चॉकलेट से साथ खेल लें गेम

अगर आपके पार्टनर का कोई फेवरेट चॉकलेट डेजर्ट है तो आप उसके साथ एक चॉकलेट गेम भी खेल सकते हैं। जिसमे उसकी फेवरेट चॉकलेट या डेजर्ट को खोजने के लिए छोटे क्लू और कोड दें। इस तरह का गेम आपके दिन को यादगार और स्पेशल बना देगा। 

हॉट चॉकलेट

पार्टनर को इस तरह के सरप्राइज ज्यादा पसंद नही हैं तो भी इस दिन को स्पेशल बनाया जा सकता है। साथ में किसी मूवी को देखकर टाइम स्पेंड करें और घर में हॉट चॉकलेट बनाकर पिएं। ये आइडिया भी इंप्रेस करने के लिए काफी होगा।  

[ad_2]

Source link