Home Health यूरिन में खून आना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का संकेत, महिलाओं को खतरा ज्यादा, नजरअंदाज न करें 5 लक्षण

यूरिन में खून आना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का संकेत, महिलाओं को खतरा ज्यादा, नजरअंदाज न करें 5 लक्षण

0
यूरिन में खून आना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का संकेत, महिलाओं को खतरा ज्यादा, नजरअंदाज न करें 5 लक्षण

[ad_1]

Urinary Tract Infection Risk Factors: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) एक कॉमन इंफेक्शन होता है. जब स्किन और रेक्टम (Rectum) से खतरनाक बैक्टीरिया व्यक्ति के मूत्रमार्ग (urethra) में पहुंचकर संक्रमण फैला देते हैं, तब यह समस्या हो जाती है. इस इंफेक्शन का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है, लेकिन इसकी चपेट में किसी भी उम्र के लोग आ सकते हैं. बड़ी संख्या में पुरुष भी यूरिनरी इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं. आमतौर पर यूटीआई ब्लैडर (Bladder) को संक्रमित करता है, लेकिन कुछ मामलों में किडनी में भी इंफेक्शन फैल जाता है. किडनी में अगर इंफेक्शन फैल जाए तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है. ऐसे में लक्षणों को पहचानकर तुरंत इलाज करवाना चाहिए.

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट के मुताबिक यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है, क्योंकि उनका मूत्रमार्ग (Urethra) छोटा होता है और मलाशय (Rectum) के नजदीक होता है. ऐसे में रेक्टम से बैक्टीरिया निकलकर मूत्रमार्ग तक आसानी से पहुंच जातेे हैं. हालांकि पुरुषों को भी यह समस्या हो जाती है. एक बार इंफेक्शन होने के बाद बार-बार होने का खतरा बढ़ जाता है. सेक्सुअल एक्टिविटी, प्रेग्नेंसी, यूरिनरी ट्रैक्ट में समस्या और सही तरीके से साफ सफाई ना होने से भी यह परेशानी हो सकती है. युवाओं और बुजुर्गों को भी इस इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज गाजर-टमाटर समेत खूब खाएं 5 सब्जियां, शुगर हो जाएगी कंट्रोल

UTI के 5 सामान्य लक्षण जान लीजिए
– यूरिन करने में दर्द और जलन होना
– कम समय में बार-बार यूरिन आना
– यूरिन में खून आने की समस्या होना
– ब्लैडर खाली होने के बावजूद यूरिन जैसा महसूस होना
– कमर या पेट के निचले हिस्से में ऐंठन होना

किडनी में इंफेक्शन होने पर आता है बुखार
रेक्टम या स्किन से आने वाले बैक्टीरिया की वजह से होने वाले किडनी इंफेक्शन (Pyelonephritis) को भी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का ही एक टाइप माना जाता है. यह ब्लैडर इन्फेक्शन से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है. जब यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन किडनी में हो जाता है, तब बुखार, ठंड लगना, लोअर बैक में दर्द, मतली और उल्टी जैसे लक्षण नजर आते हैं. कई बार छोटे बच्चों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है. आमतौर पर इसके इलाज के एंटीबायोटिक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन दवाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड का काम-तमाम कर देंगे 5 तरीके, किडनी फेलियर का खतरा होगा कम

Tags: Health, Lifestyle

[ad_2]

Source link