[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूक्रेन और रूस (russia ukraine war update) के बीच महायुद्ध को एक साल पूरा होने वाला है। पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में हजारों सैनिक अपने प्राणों की आहूति दे चुके हैं लेकिन, कत्लेआम अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेन के खूबसूरत शहर श्मशान में तब्दील हो चुके हैं लेकिन, रूस में भी हालात सामान्य नहीं है। रिपोर्ट है कि 5000 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने रूस छोड़ दिया है। यह आंकड़ा पिछले तीन महीने का है। ये महिलाएं मजबूरी में अर्जेंटीना का रुख कर रही हैं और वहां की नागरिकता के लिए अधिकारियों से संपर्क कर रही हैं। क्या है इसकी वजह…
अर्जेंटीना के आव्रजन अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि गर्भवती रूसी महिलाएं अपने बच्चों को जन्म देने और यूक्रेन के आक्रमण के बीच अपने नवजात शिशुओं के सुरक्षित भविष्य के लिए देश की नागरिकता हासिल करने के लिए अर्जेंटीना आ रही हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने यह भी कहा कि कुछ रूसी गर्भवती महिलाओं पर नकेल भी कसी जा रही है।
अर्जेंटीना के आव्रजन कार्यालय के निदेशक फ्लोरेंसिया कैरिग्नानो ने कहा कि देश ने इस प्रकरण की न्यायिक जांच शुरू की है, जिसमें रूसी माता-पिता के लिए अर्जेंटीना के पासपोर्ट का आश्वासन शामिल है। पिछले तीन महीने में 5800 महिलाएं हैं, जो 32 से 34 सप्ताह की गर्भवती हैं और नागरिकता हासिल करने के लिए अर्जेंटीना पहुंची। अधिकारी ने कहा कि कई महिलाओं को पहले प्रवेश नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में जांच के बाद देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी।
क्यों आना चाहती हैं अर्जेंटीना
रूसी महिलाओं के लिए अर्जेंटीना आने की बड़ी वजह है- यूक्रेन संकट। महिलाएं चाहती हैं कि रूस पर पाबंदियों की भरमार है। ऐसे में अगर वो अपने बच्चे को अर्जेंटीना में जन्म देती हैं तो बच्चे के लिए अर्जेंटीना की नागरिकता लेना आसान होगा। इसके अलावा अर्जेंटीना में दो देशों की नागरिकता की छूट है। फ्लोरेंसिया कैरिग्नानो ने कहा कि पिछले साल लगभग 10,500 गर्भवती रूसी महिलाएं पहुंची थी।
[ad_2]
Source link