Home Life Style Makhana Chaat: मखाना से बनाएं टेस्टी चाट, शाम के स्नैक्स के लिए है परफेक्ट

Makhana Chaat: मखाना से बनाएं टेस्टी चाट, शाम के स्नैक्स के लिए है परफेक्ट

0
Makhana Chaat: मखाना से बनाएं टेस्टी चाट, शाम के स्नैक्स के लिए है परफेक्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शाम के समय काफी तेज भूख लगती है। हालांकि कुछ देर में खाने का समय होता है इसलिए आप इस भूख को अवॉइड कर देते हैं। जिस वजह से गैस की समस्या हो जाती है। शाम के स्नैक्स के लिए मखाना एक हेल्दी ऑप्शन है। ये हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। वेट लॉस कर रहे लोग भी सीमित मात्रा में इसे खा सकते हैं। यहां मखाना से बनने वाली टेस्टी चाट की रेसिपी बता रहे हैं जानिए- 

दही मखाना चाट सामग्री

दही मखाना चाट बनाने के लिए आपको चाहिए दही, मखाना, लाल चटनी, हरी चटनी, घी, नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया, भुजिया, सेव।

दही मखाना चाट कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें और उसमें मखाना रोस्ट करें। अच्छे से सिक जाने के बाद मखाना को ठंडा होने दें। जब तक दही में कुछ दाने शक्कर के डालें और इसे अच्छे से फैंट लें। अब क्रिस्पी मखाना को एक बर्तन में निकाल लें। और इसके ऊपर दही, खट्टी-मिठी चटनी, तीखी चटनी डालें। ऊपर से चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया, और नमक डालें। चाट को गार्निश करने के लिए बरीक सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालें।

इमली में गुड़ मिलाकर बनाएं चटपटी चटनी, पराठे और चाट के साथ लगती है जबरदस्त

[ad_2]

Source link