[ad_1]
हाइलाइट्स
बच्चों की बातों को सम्मान देकर आप उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकते हैं.
बच्चों से बात मनवाने के लिए आप उनकी प्रशंसा कर सकते हैं.
Parenting Tips to Convince Children: बच्चों की बेहतर परवरिश करने के लिए पैरेंट्स हर तरह की कोशिशें करते हैं. माता-पिता कभी बच्चों को गलत एडवाइस नहीं देते हैं. इसके बावजूद कुछ बच्चे पैरेंट्स की बातों को जानबूझकर अवॉयड कर देते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी आपकी बात को अनसुना कर देता है तो कुछ आसान पैरेंटिंग टिप्स (Parenting tips) फॉलो करके आप बच्चों से अपनी हर बात मिनटों में मनवा सकते हैं.
बच्चों के बात अनसुनी करने पर पैरेंट्स अक्सर नाराज हो जाते हैं. ज्यादातर पैरेंट्स गुस्से में बच्चों को डांट या फटकार लगाने से भी नहीं चूकते हैं. हालांकि, बच्चों से डील करने का ये तरीका बिल्कुल गलत है. आइए जानते हैं कुछ आसान पैरेंटिंग टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप बच्चों को आसानी से मना सकते हैं.
बच्चों से करें दोस्ती
कई बार पैरेंट्स बच्चों के सामने काफी सख्ती से पेश आते हैं. जिसके चलते बच्चे भी पेरेंट्स की बात को सीरियसली नहीं लेते हैं. ऐसे में आप बच्चों से दोस्ती कर सकते हैं. बच्चों के साथ फ्रेंडली बिहेव करने से ना सिर्फ बच्चे आपकी कही हर बात को तवज्जो देंगे, बल्कि अपनी फीलिंग्स को भी आपके साथ खुल कर शेयर कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: पहली बार स्कूल ट्रिप पर जा रहा है बच्चा, 4 सेफ्टी टिप्स करें फॉलो, ऐसे सुनिश्चित करें बच्चे की सुरक्षा
बच्चों की प्रशंसा करें
बच्चों की प्रशंसा करके अपनी बात मनवाना पैरेंट्स के लिए सबसे आसान तरीका होता है. साथ ही तारीफ करने से बच्चों का मनोबल भी बढ़ने लगता है इसलिए बच्चों पर गुस्सा करने की बजाए उनके साथ प्यार से पेश आएं. ऐसे में पैरेंट्स को खुश रखने के लिए बच्चे भी आपकी सारी बातें मानने लगेंगे.
बच्चों की बातें सुनें
कई बार पैरेंट्स बच्चों के सुझावों को नजरअंदाज करके सिर्फ अपनी बात उन पर थोपने की कोशिश करते हैं. जिसके चलते बच्चे धीरे-धीरे पैरेंट्स की बात को अहमियत देना कम कर देते हैं. ऐसे में बच्चों की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी राय को भी तवज्जो देना ना भूलें. इससे बच्चे ना सिर्फ आपकी बात मानेंगे बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लगेगा.
स्पेस देने की कोशिश करें
कई बार पैरेंट्स बच्चों की लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं. वहीं हर बात में पैरेंट्स की दखलअंदाजी से बच्चे परेशान हो जाते हैं और उनकी बात को नजरअंदाज करने लगते हैं. ऐसे में बच्चों को थोड़ा स्पेस देना जरूरी होता है. इसके अलावा बच्चों को सही और गलत के बारे में समझाकर खुद फैसला लेने की स्वतंत्रता दें. जिससे बच्चे आपकी बातों का भी सम्मान करेंगे. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Child Care, Lifestyle, Parenting
FIRST PUBLISHED : February 13, 2023, 07:39 IST
[ad_2]
Source link