Monday, March 10, 2025
Google search engine
HomeLife StyleMaha Shivratri Desi Thandai: महाशिवरात्रि पर देसी तरीके से बनाएं स्पेशल ठंडाई,...

Maha Shivratri Desi Thandai: महाशिवरात्रि पर देसी तरीके से बनाएं स्पेशल ठंडाई, स्वाद और सेहत का है खजाना


ऐप पर पढ़ें

Thandai Powder Kaise Banate Hain: महाशिवरात्रि इस साल 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस खास मौके पर कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। हालांकि, फलहार किया जा सकता है। महा शिवरात्रि के खास मौके पर ठंडाई हर घर में बनती है। वैसे तो अब फ्लेवल ठंडाई बाजार में आसानी से मिल जाती हैं लेकिन जो ट्रेडिशनल ठंडाई पीने का मजा है वो फ्लेवर वाली ठंडाई में पाना मुश्किल है। यहां हम देसी तरीके से बनने वाली ठंडाई की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। इस ठंडाई में काली मिर्च, सौंफ जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में ये सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

ये चहिए सामान

देसी तरीके से ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए दूध, काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, खसखस, मिश्री, जायफल, केसर, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां। इसी के साथ आपको चाहिए होगा एक सूती कपड़ा। 


बनाएं मसाला 

वैसे तो कुछ लोग ठंडाई की चीजों को पानी में कुछ घंटों के लिए भिगो देते हैं। लेकिन अगर आप इसका पाउडर बनाते हैं तो इसे कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। इसके लिए सभी चीजों को एक ग्राइंडर में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें। तब तक ब्लेंड करें जब तक की ये महीन पाउडर ना बन जाए। ध्यान रखें जायफल थोड़ा सख्त होता है इसलिए पीसते समय दिक्कत हो सकती है। इसलिए जायफल को कद्दूकस करके डाला जा सकता है।


ऐसे बनाएं इंस्टेंट ठंडाई

अब जब ठंडाई पाउडर तैयार होगा तो ठंडाई बनाना भी आसान है। इस बनान क लिए एक बर्तन के ऊपर सूती कपड़ा रखें और फिर उस पर पाउडर डालें। पाउडर के ऊपर से धीरे-धीरे ठंडा दूध डालें। एक चम्मच की मदद से सामग्री को अच्छे से दबाएं और फिर हटा लें। ठंडाई तैयार है ग्लास में सर्व करें। वैसे आप चाहें को एक ग्लास दूध में एक चम्मच ठंडाई पाउडर मिलाकर भी पी सकते हैं। ये पूरी तरह आपके स्वाद पर निर्भर करता है।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान नहीं होगी कमजोरी, एनर्जेटिक रहने के लिए पीएं Almond Milk



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments