Home Entertainment मलाइका अरोड़ा बोलीं- ‘उसका मूड बदलता रहता है’, मीटिंग से अचानक उठकर चली गईं नोरा फतेही

मलाइका अरोड़ा बोलीं- ‘उसका मूड बदलता रहता है’, मीटिंग से अचानक उठकर चली गईं नोरा फतेही

0
मलाइका अरोड़ा बोलीं- ‘उसका मूड बदलता रहता है’, मीटिंग से अचानक उठकर चली गईं नोरा फतेही

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ (Moving In With Malaika) में व्यस्त हैं। हर हफ्ते शो का नया प्रोमो रिलीज हो रहा है। शो में मलाइका अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोलते दिखी हैं। इस हफ्ते उनके शो में करण जौहर के अलावा नोरा फतेही पहुंचेंगी। वीडियो की शुरुआत में करण अपने शो ‘कॉफी विद करण‘ की तरह सवाल करते हैं लेकिन मलाइका जवाब देने से मना कर देती हैं। 

नोरा के साथ हुई अनबन

मलाइका के शो में करण उनसे पूछते हैं, ‘कैसा लगता है जब आप इतने बड़े टॉपिक का हिस्सा हैं? आप शादी कब कर रही हो?‘ इतना सुनते ही मलाइका मजाक में उनका जवाब देने से इनकार कर देती हैं और कहती हैं, ‘यह मेरा सोफा है, यह तुम्हारा सोफा भी नहीं है।

वीडियो में आगे मलाइका और नोरा की मुलाकात होती है। नोरा के बारे में बात करते हुए मलाइका कहती हैं, ‘मैंने उनके साथ काम किया है। मुझे लगा उनका मूड अचानक बदलता रहता है।‘ कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस इस मीटिंग में होते हैं। वह सलाह देते हैं कि दोनों को ‘छैंया छैंया‘ पर डांस करना चाहिए। नोरा परेशान दिखती हैं और वह कहती हैं, ‘मैं खुद को वैल्यू देती हूं, यह आप जानते हैं।‘ इसके बाद वह उस मीटिंग से उठकर चली जाती हैं। टेरेंस उन्हें बुलाने के लिए उनके पीछे-पीछे चल पड़ते हैं। 

 

यूजर्स ने क्या लिखा

वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यह स्क्रिप्टेड लग रहा है। एक यूजर ने कहा, ‘इसे रियल रखिए हमें स्क्रिप्टेड नहीं देखना। दो खूबसूरत औरतें कभी एक साथ काम नहीं कर सकती हैं। उनके बीच जलन की भावना रहेगी ही।‘ एक ने कहा, ‘अच्छी ओवरएक्टिंग है।‘ एक यूजर ने लिखा, ‘यह स्क्रिप्टेड और फेक लग रहा है।‘

अरबाज खान के बारे में बात की

बता दें कि ‘मूविंग इन विद मलाइका‘ की स्ट्रीमिंग बीते सोमवार को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। पिछले हफ्ते शो में फराह खान पहुंची थीं। तब मलाइका ने अरबाज खान, अर्जुन कपूर और अपने एक्सीडेंट के बारे में बात की थी।  

 

[ad_2]

Source link