
[ad_1]
नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से UPI Lite सर्विस को द्वारा डिजाइन किया गया था। वही भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से इस सर्विस को सितंबर 2022 में मान्यता दी गई है।
UPI लेनदेन हो जाएगा आसान
Paytm lite से यूजर्स एक बार में 200 रुपये तक का पेमेंट कर पाएंगे। वही मैक्सिमम 4000 रुपये का पेमेंट कर पाएंगे। हालांकि 4000 रुपये के पेमेंट के लिए आपको दो बार में 2000-2000 रुपये का पेमेंट करना होगा। यूजर्स Paytm लाइट में 4000 रुपये ऐड कर पाएंगे। जबकि एक बार में अधिकतम 2000 रुपये पेमेंट कर पाएंगे।
क्यों जरूरी है ये फीचर
NPCI के आंकड़ों के मुताबिक भारत में रोजाना UPI पेमेंट की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। वही कुल UPI में 200 रुपये से कम के लेनदेन की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा है। ऐसे में UPI पेमेंट को आसान बनाने के मकसद से UPI Lite पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया गया है। जिससे छोटे लेनदेन में यूजर्स को आसानी हो जाए। रिपोर्ट की मानें, तो Paytm से दिसंबर 2022 में अकेले 1,726.94 मिलियन से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट किए गए हैं।
[ad_2]
Source link