Home Health खाना खाने के बाद आप भी जाते हैं पेशाब? कहीं यह गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, हकीकत जान लीजिए

खाना खाने के बाद आप भी जाते हैं पेशाब? कहीं यह गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, हकीकत जान लीजिए

0
खाना खाने के बाद आप भी जाते हैं पेशाब? कहीं यह गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं, हकीकत जान लीजिए

[ad_1]

Frequent Urination Causes: पेशाब (Urine) से जुड़ी कई बीमारियां होती हैं, जिनका सही समय पर पता चल जाए, तो गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है. यूरिन से आपकी हेल्थ को लेकर कई संकेत मिलते हैं. बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन होना, पेशाब करते वक्त पेट के निचले हिस्से में दर्द होने जैसे लक्षण दिखें, तो लोगों को सावधान होने की जरूरत होती है. क्या आपने कभी गौर किया है कि खाना खाने के बाद तमाम लोग तुरंत पेशाब करने जाते हैं. हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा होता हो. सवाल उठता है कि क्या खाने के तुरंत बाद पेशाब जाना नॉर्मल होता है या यह किसी बीमारी का संकेत होता है.

जानकारों की मानें तो यह जरूरी नहीं है कि खाने के तुरंत बाद पेशाब जाना किसी बीमारी का संकेत हो. कई बार ऐसा होना नॉर्मल भी होता है, जबकि कुछ मामलों में यह किडनी, प्रोस्टेट, डायबिटीज या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. डाइट में शुगर की मात्रा ज्यादा होने पर खाने के बाद पेशाब जाने की जरूरत पड़ जाती है. मीठे से आपके यूरिन में एसिड लेवल बढ़ जाता है और यूरिन का प्रोडक्शन भी ज्यादा होता है. हालांकि यह ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें बैक्टीरिया आसानी से पनप सकते हैं और इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं. ऐसे में ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं मिठाइयां ! बस 4 जरूरी बातों का रखें ध्यान

कैसे करें बीमारी की पहचान?

मुंबई के जेन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. संतोष पालकर ने हेल्थशॉट्स को बताया कि ज्यादा मीठे वाली डाइट लेने से ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी हो जाती है, जिससे शरीर में बनने वाली पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में खाने के बाद पेशाब जाना नॉर्मल हो सकता है. हालांकि अगर आप कुछ भी खाते-पीते हैं और आपको यूरिन के लिए जाना पड़ता है, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे में आपको जांच कराने की जरूरत है. इसके अलावा अगर आप दिन में 7-8 बार से ज्यादा पेशाब करने जाते हैं, तो यह डायबिटीज, प्रोस्टेट या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का लक्षण हो सकता है.

बार-बार पेशाब जाने की प्रमुख वजह

– प्रोस्टेट के आकार में बढ़ोतरी होना
– पेल्विक फ्लोर मसल्स वीक होना
– स्ट्रोक या न्यूरोलॉजिकल डिजीज
– किडनी इंफेक्शन या किडनी स्टोन
– अत्यधिक मात्रा में पानी पीना
– टाइप 1 या टाइप 2 डायबिटीज
– यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
– लिक्विड डाइट का सेवन

यह भी पढ़ें- एग्जाम एंजाइटी से घबराएं नहीं टीनएजर्स, डॉक्टर प्रेरणा कुकरेती के बताए टिप्स करें फॉलो

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

[ad_2]

Source link