Home Life Style Holi 2023: भारत में इन जगहों पर होली का है असली मजा, यादगार बन जाएगा दिन

Holi 2023: भारत में इन जगहों पर होली का है असली मजा, यादगार बन जाएगा दिन

0
Holi 2023: भारत में इन जगहों पर होली का है असली मजा, यादगार बन जाएगा दिन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

होली का त्योहार अलग-अलग रंगों, मौज मस्ती भरा होता है। इसी के साथ ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस साल, होली 8 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन पर ऑफिस से छुट्टी मिल जाए तो ये दिन यादगार बन जाता है। होली 2023 को यादगार बनाने के लिए भारत में इन जगहों पर जाकर भी इस बार होली मना सकते हैं। 

उदयपुर 

होली की शाम पर उदयपुर में खास तरह से होली मनाई जाती है। इसे शाही होली कहते हैं। इस दिन में लोग आग जलाते हैं और शाही तरीके से होली सेलिब्रेट करते हैं। वहीं सिटी पैलेस में शाही निवास से मानेक चौक तक शाही जुलूस भी निकाला जाता है। इस दौरान रॉयल बैंड, हाथी, घोड़े भी इस जुलूस में शामिल होते हैं। 

 

आगरा 

होली मनाने के लिए आगरा सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आगरा में हर साल शानदार होली समारोह आयोजित किया जाता है। रंगों के साथ होली खेलकर, टेस्टी खाना और मिठाइयां खाकर, ठंडाई के गिलास और होली के गानों पर डांस करके मनाई जाती है।

 

जयपुर 

राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में भव्य होली समारोह का आयोजन किया जाता है। होली के समय पर शहर में होली के गाने, डांस और रंगों का आनंद उठाया जा सकता है।

 

मथुरा

मथुरा के वृंदावन और बरसाना में होली देखने लायक होती है। भगवान कृष्‍ण की नगरी मथुरा के पास स्थित बरसाने की लठमार होली पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर होली का त्योहार 40 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। 

फुलेरा दूज पर आखिर क्यों खेली जाती है फूलों की होली, जानिए दिल्ली से बरसाना कैसे पहुंचे

[ad_2]

Source link