Monday, March 31, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsCTET Result 2023: ऐसे तैयार किया जा रहा है रिजल्ट, जल्द आने...

CTET Result 2023: ऐसे तैयार किया जा रहा है रिजल्ट, जल्द आने की उम्मीद


ऐप पर पढ़ें

CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा का परिणाम जारी करने जा रहा है। सीबीएसई ने प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है और अब सीटीईटी रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार जल्द ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं। CTET रिजल्ट 2023 से संबंधित अपडेट जानने के लिए उम्मीदवारों को CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in को नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

CTET 2023 दिसंबर 2022 में आयोजित किया गया था और परिणाम फरवरी 2023 के अंत तक आने की उम्मीद है। हालांकि CTET की ओर से परिणाम की तारीख से जुड़ी कोई जानकारी जारी नहीं हुई है।

CTET 2022 की प्रोविजनल आंसर की 14 फरवरी को जारी की गई है। जो  उम्मीदवार CTET 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से CTET डाउनलोड कर सकते हैं।  हालांकि प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी थी।

CTET 2022 परीक्षा में कुल 32.45 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। पिछले वर्ष कीCTET 2021 परीक्षा में लगभग 35.55 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।

ऐसे तैयार किया जा रहा है रिजल्ट

CTET 2022 के लिए फाइनल परिणाम उम्मीदवारों की ओर से दर्ज किए गए ऑब्जेक्शन की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद इन्हें सुधारा जाएगा। इसके बाद फाइनल परिणाम तैयार किया जाएगा और फाइनल आंसर की अपलोड की जाएगी और उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

यहां काम आएगा CTET का सर्टिफिकेट

CTET पेपर 1 को पास करने वाले कक्षा 1 से 5 के लिए प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे और CTET पेपर 2 को पास करने वाले कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments