Home Life Style पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स

0
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स

[ad_1]

weak_digestion- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
weak_digestion

What to eat to boost digestion: अगर आप जो भी खाते हैं और ये पूरा पच जाता है तो आपका पाचन क्रिया सही है। लेकिन, अगर इसे पचने में समस्या होती है तो ये आपके कमजोर पाचन क्रिया का कारण बन सकता है। दरअसल, कमजोर पाचन क्रिया की वजह से खाना पूरा नहीं पचता और ये वेस्ट की तरह शरीर से बाहर जाने लगता है। ऐसे में आपको तुरंत मतली या पॉटी लग सकती है। इसके अलावा ऐसे लोगों शरीर से भी बेहद कमजोर (weak digestion) हो सकते हैं और उन्हें अपना वजन बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। कैसे, जानते हैं विस्तार से। तो, आइए आज हम आपको बताएंगे उन फूड्स के बारे में जिन्हें खाली पेट खाना पाचन शक्ति बढ़ा सकता है।

सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए ताकि पाचन शक्ति बढ़े- What to eat to boost digestion at empty stomach in hindi

1. सुबह खाली पेट खाएं पपीता

सुबह खाली पेट पपीता का सेवन, आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मदद कर सकता है। दरअसल, पपीते का पपेन एक ऐसा यौगिक होता है जो कि आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मदद कर सकता है। जब आप रेगुलर पपीता खाते हैं तो ये आपके पेट और लिवर के काम काज को सही करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मदद करता है।  

papaya

Image Source : FREEPIK

papaya

बस 1 कटोरी दही और हजार बीमारियों से छुटकारा, नाश्ते में करें शामिल और पाएं गजब फायदे

2. गर्म पानी और शहद लें

गर्म पानी और शहद, दोनों का सेवन मेटाबोलिज्म तेज करने में मदद करता है। ये एक ऐसा तरीका है जो कि पेट की मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करता है। ये पाचन शक्ति बढ़ाता है और अच्छी तरह से खाना पचाने में मदद करता है। 

3. केला खाएं

केला, आपके पेट और डाइजेशन को ठीक रखने में मदद करता है। केले का फाइबर शरीर की मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट को भी सही करता है। ये न सिर्फ पाचन शक्ति बढ़ाता है बल्कि, पेट की तमाम गतिविधियों में तेजी लाने में मदद करता है। 

खाली पेट हींग का इस्तेमाल करने से दूर होंगी पेट से जुड़ी ये समस्याएं, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

4. किशमिश खाएं 

अगर आपका पाचन क्रिया कमजोर है तो आप 1 मुट्ठी किशमिश भिगोकर रख दें और फिर इसका सेवन करें। ये मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने में तेजी से काम करता है। इसके अलावा किशमिश की खास बात ये है कि ये कमजोरी दूर करता है और शरीर को छोटे-छोटे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाने में मदद करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link