[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
GATE 2023 Answer Key Download: GATE 2023 Answer Key Download: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा की आंसर-की कल जारी कर दी हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अब आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए विंडो आज से शुरू होगी। आपत्ति के लिए आखिरी तारीख 25 फरवरी तय की गई है। अब नतीजे 16 मार्च को जारी किए जाएंगे। इस आंसर की को आईआईटी कानपुर की वेबसाइट gate.iitk.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आंसर की आधार पर आप अपने मार्क्स के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन आईडी की जरूरत होगी।
आपको बता दें कि मल्टीपल सेशन पेपर और raw मार्क्स के आधार पर अलग-अलग सेशन में मार्क्स को नोर्मालाइज्ड किया जाएगा, इन्हीं से गेट स्कोर के क्वालीफाइंग मार्क्स कैलकुलेट किए जाएंगे। इस वर्ष गेट में रिकॉर्ड 77 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई जो कि पिछले वर्ष से 10 फीसदी ज्यादा है। आईआईटी कानपुर के निदेशक अभय करंदीकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गेट 2023 के लिए 6.8 लाख उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे। आईआईटी कानपुर ने यह परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की।
[ad_2]
Source link