[ad_1]
हाइलाइट्स
डायबिटीज को साइलेंट किलर माना जाता है और ये अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाती है.
सोशल मीडिया पर की पोस्ट में डॉक्टर ने बेहद दिलचस्प अंदाज में जागरुक किया है.
How to Control Diabetes: बिगड़ी लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के चलते कम उम्र में ही लोग डायबिटीज से पीड़ित होने लगे हैं. एक बार डायबिटीज होने के बाद जीवनभर ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है. थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है. डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है क्योंकि ये धीरे-धीरे शरीर के अंगों को खोखला कर देती है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि पहले हम हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इस बीमारी को होने ही न दें लेकिन अगर हो जाए तो हमेशा एहतियात बरते. डायबिटीज मरीजों को डॉक्टर भी कई तरीकों से शुगर कंट्रोल रखने की समझाइश देते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक डॉक्टर ने बेहद दिलचस्प अंदाज में आसान शब्दों डायबिटीज के टी20 में जीतने का तरीका बताया है. भोपाल के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन चित्तावर ने ये पोस्ट डाली है जिसमें उनका इस बीमारी से निपटने का तरीका बताने का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.
डायबिटीज T20 का मैच जीतने का प्लान
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन आमतौर पर डॉक्टर्स इस बीमारी में एहतियात बरतने के लिए काफी गंभीरता से समझाते हैं. लेकिन ट्विटर पर पोस्ट किया गया डॉ. सचिन चित्तावर का तरीका एक अलग ही नजरिये से देखा जा सकता है. अपनी पोस्ट में चित्तावर लिखते हैं. ‘मधुमेह का 20/20.. जल्द ही आईपील की शुरुआत होने वाली है. मैचों का जंगजू माहौल लौट कर आएगा. जीतेगा वही जो रनरेट से रन बनाएगा. डॉट बॉल कम कर पाएगा. मधुमेह के मैच में भी ये प्रासंगिक है. खाली पेट 100, भरे पेट 180 के अंदर तीन महीना का एवरेज 7% यह रनरेट है.’
आपके शहर से (भोपाल)
मधुमेह का ट्वेंटी ट्वेंटी। pic.twitter.com/uGK28mlHVn
— Sachin Chittawar (@SACCHIT74) February 23, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Diabetes, Health, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 11:05 IST
[ad_2]
Source link










