ऐप पर पढ़ें
CGBSE 10th 12th Admit Card Download : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने 10वीं 12वीं कक्षा की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स को अपना एडमिट कार्ड नहीं मिला है, ऐसे परीक्षार्थी cgbse.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रोल नंबर या अपना नाम एवं पिता का नाम डालना होगा, सब्मिट करते ही एडमिट कार्ड सामने आ जाएगा। स्टूडेंट्स को इसे डाउनलोड कर अपने स्कूल प्रिंसिपल से इस पर स्टैंप भी लगवानी होगी।
परीक्षा कार्यक्रम ( Chhattisgarh 10th,12th Exam 2023 Date Sheet) अनुसार कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च से 24 मार्च 2023 तक चलेंगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 12:15 है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं 12वीं की डेटशीट के साथ फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा एग्जाम (फर्स्ट व सेकेंड ईयर) का शेड्यूल भी जारी किया है। यह परीक्षा 1 मार्च से 13 मार्च तक होंगी।
10वीं की डेटशीट
हिंदी – 2 मार्च 2023
अंग्रेजी – 4 मार्च 2023
गणित – 10 मार्च 2023
साइंस – 13 मार्च 2023
व्यावसायिक कोर्स (रिटेलिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर, बैंकिंग, ब्यूटी आदि )- 15 मार्च 2023
सामाजिक विज्ञान – 17 मार्च 2023
तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, पंजाबी आदि) – 21 मार्च 2023
स्टूडेंट्स को परीक्षा से 10 मिनट पहले पहुंचना होगा और प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 8.35 से 8.45 तक का समय दिया जाएगा।
पिछले साल का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 74.23% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 78.84 और लड़कों का प्रतिशत 69.7 रहा था। 12वीं की परीक्षा में 79.30% स्टूडेंट पास हुए। इसमें लड़कियों का प्रतिशत 81.15 और लड़कों का प्रतिशत 77.0 3 रहा। दसवीं की परीक्षा में 3,63,301 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 2,69,478 स्टूडेंट पास हुए। हाई स्कूल 12वीं की परीक्षा में 2,87,673 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 2,27,991 स्टूडेंट पास हुए।