[ad_1]
शिखा श्रेया
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में आज यानी गुरुवार से जी-20 समिट शुरू हो चुका है. हर तरफ जी-20 की गूंज सुनाई दे रही है. इसमें हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि इस वक्त रांची में हैं. उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने रांची एयरपोर्ट पर इनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. वहीं, कई अन्य प्रतिनिधि गुरुवार को रांची पहुंचे हैं.
रिसर्च रिनोवेशन के क्षेत्र में आपसी समन्वय के माध्यम से जी-20 देशों के आर्थिक सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए होटल रेडिसन ब्लू में मैटेरियल फॉर सस्टेनेबल एनर्जी अक्षय ऊर्जा पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विदेशी मेहमानों के साथ देश के विशेषज्ञ शामिल होंगे. वहीं, तीन मार्च को सभी प्रतिनिधि पतरातू डैम जाएंगे. विदेशी डेलीगेट्स यहां डैम रिजॉर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
आपके शहर से (रांची)
G20 समिट के लिए रांची में हैं विदेशी डेलीगेट्स
विदेशी मेहमानों में स्पेन से डॉक्टर मैनवेल पेरेज मरलेज़, नीदरलैंड से विकास कोहली, डॉक्टर रामास्वामी और संजीव वास्तु, रिपब्लिक ऑफ कोरिया से मिस योउन पार्क, सिंगापुर से मिस सियान ते और डॉक्टर वी एन एलिजा, साउथ अफ्रीका से बर्नाड ब्लेंडर ग्राइन रांची पहुंचे हैं.
मैटेरियल्स फॉर सस्टेनेबल एनर्जी पर विभिन्न सत्रों में आयोजित सेमिनार में विदेशी मेहमानों के अलावा देश के विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे. इसमें डीएसटी के सेक्रेटरी एस चंद्रशेखर, सीएसआईआर के डीजी एन कलसेल्वि, नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के सारस्वत, रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ सतीश रेड्डी आदि शामिल होंगे.
पतरातू लेक के इस टापू पर पहुचेंगे प्रतिनिधि
यह सभी विदेशी प्रतिनिधि शुक्रवार तीन मार्च को पतरातू लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे. वो यहां के टापू पर भी जाएंगे और कुछ देर रुक कर प्रकृति का आनंद उठाएंगे. इस दौरान झारखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार के उच्चधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: G-20 Summit, G20 Summit, Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : March 02, 2023, 18:38 IST
[ad_2]
Source link










