Home Tech & Gadget Nothing Phone (2) में मिलेगा धाकड़ 5G प्रोसेसर, लॉन्च से पहले ही सामने आ गई जानकारी; देखें पोस्ट

Nothing Phone (2) में मिलेगा धाकड़ 5G प्रोसेसर, लॉन्च से पहले ही सामने आ गई जानकारी; देखें पोस्ट

0
Nothing Phone (2) में मिलेगा धाकड़ 5G प्रोसेसर, लॉन्च से पहले ही सामने आ गई जानकारी; देखें पोस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी टेक कंपनी Nothing अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने को तैयार है और इस Nothing Phone (2) से जुड़े लीक्स पिछले कुछ वक्त से सामने आ रहे हैं। नया स्मार्टफोन ट्रांसपैरेंट डिजाइन और खास Glyph पैनल के साथ आने वाले Nothing Phone (1) का सक्सेसर होगा। पिछले डिवाइस को कंपनी ने मिडरेंज सेगमेंट का हिस्सा बनाया था, जबकि नया फोन इससे पावरफुल हो सकता है और प्रीमियम सेगमेंट में शामिल हो सकता है। 

क्वालकॉम में काम करने वाले एक कर्मचारी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए Nothing Phone (2) में मिलने वाले प्रोसेसर की जानकारी गलती से लीक हो गई है। क्वालकॉम के SVP और GM ऑफ मोबाइल, कंप्यूट और XR बिजनेस यूनिट अलेक्स कटोयूजिआन ने MWC 2023 के दौरान लिंक्डइन पर एक पोस्ट की, जिसमें नए फोन का प्रोसेसर सामने आ गया है। उन्होंने Nothing की टीम को Nothing Phone (2) में Snapdragon 8 Series का चिपसेट इस्तेमाल करने पर बधाई दी। 

Nothing Phone (1) को मिला सबसे बड़ा अपडेट, 10 हजार रुपये सस्ते में खरीदें

बाद में एडिट कर दी गई लिंक्डइन पोस्ट

अलेक्स ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि नए Nothing स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, बाद में प्रोसेसर का नाम लिंक्डइन पोस्ट से हटा दिया गया। पोस्ट एडिट किए जाने से पहले 91Mobiles ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया, जिसे अब शेयर किया गया है। इससे पहले ही नथिंग CEO कार्ल पेई ने भी कन्फर्म किया था कि Nothing Phone (2) पिछले डिवाइस के मुकाबले प्रीमियम होगा। 

बाकी स्मार्टफोन्स से ऐसे अलग है नथिंग फोन

Nothing Phone (1) में बेहद अनोखा Glyph इंटरफेस रियर पैनल पर मिलता है। यह स्क्रीन-टाइम कम करने का यह अच्छा तरीका है और ट्रांसपैरेंट डिजाइन वाले फोन में 900 LEDs की मदद से खास इंटरफेस और लाइट पैटर्न्स दिए गए हैं। ये लाइट पैटर्न्स बता देते हैं कि डिवाइस में कॉल आ रहा है या फिर कोई नोटिफिकेशन आया है। इसकी मदद से चार्जिंग स्टेटस की जानकारी भी मिल जाती है। 

नथिंग का फोन खरीदना है, यहां से खरीदने पर Ear (Stick) इयरबड्स भी फ्री

नए Nothing Ear (2) ला रही है कंपनी

कंपनी का अलग बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च 22 मार्च को होने वाला है और यह प्रोडक्ट वायरलेस इयरबड्स Nothing Ear (2) होंगे। 22 मार्च की रात 8:30 बजे लॉन्च होने जा रहे इन प्रीमियम इयरबड्स को भारत में शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने अपने पहले प्रोडक्ट के तौर पर जुलाई, 2021 में Nothing Ear (1) लॉन्च किए थे, जिन्हें मार्केट से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। नए प्रोडक्ट में बेहतर साउंड और बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है। 

[ad_2]

Source link