[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐपल ने अपने iPhone 14 और iPhone 14 Plus हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। अब ये फोन येलो शेड में भी आते हैं। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इन आईफोन को मिडनाइट, स्टारलाइट, प्रोडक्ट रेड, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था। आईफोन 14 और 14 प्लस के नए कलर वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए कलर वेरिएंट की शुरुआती कीमत भी 79,900 रुपये है। आईफोन 14 और 14 प्लस के येलो कलर ऑप्शन की सेल 14 मार्च से शुरू होगी। अगर आप इनमें से कोई फोन लेना चाहते हैं, तो आप इन्हें 10 मार्च शाम 6.30 बजे से प्रीबुक कर सकते हैं।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
आईफोन 14 में कंपनी 2532×1170 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले ऑफर कर रही है। वहीं, आईफोन 14 प्लस में आपको 2778×1284 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में आपको फेस आईडी सेंसर और फ्रंट कैमरा के साथ डिस्प्ले नॉच मिलेगा। इन फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 1200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
आईफोन 14 प्लस में दी गई बैटरी 26 घंटे औक आईफोन 14 की बैटरी 20 घंटे तक का बैकअप देती है। इनमें आपको 15 वॉट की मैग्सेफ चार्जिंग और 20 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग देखने को मिलेगी। डिवासेज में कंपनी 7.5 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए इन डिवाइसेज में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 12 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा शामिल है।
नए रंग में आया रेडमी का यह तगड़ा फोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम
वहीं, सेल्फी के लिए इन फोन में आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर इन आईफोन में A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इन आईफोन की खास बात है कि कंपनी इनमें क्रैश डिटेक्शन सपोर्ट और इमर्जेंसी SOS फीचर भी दे रही है। ओएस की बात करें तो दोनों फोन iOS 16 पर काम करते हैं।
(Photo: hypebeast)
[ad_2]
Source link