Home Life Style पाइल्स रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, फायदा नहीं करेंगी नुकसान

पाइल्स रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, फायदा नहीं करेंगी नुकसान

0
पाइल्स रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, फायदा नहीं करेंगी नुकसान

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Foods must be avoided in piles: आज के समय में करीब 60 फीसदी लोगों को उम्र के किसी न किसी पड़ाव पर बवासीर जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस रोग में गुदा के अंदर और बाहर, साथ ही मलाशय के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। आमतौर पर बवासीर आंतरिक और बाहरी दो तरह की होती है। आंतरिक बवासीर में मल त्याग के साथ खून निकलता है, जबकि बाहरी बवासीर में गुदा के आसपास का हिस्से में सूजन आ जाती है, जिसमें दर्द और खुजली होने लगती है। अगर आप भी बवासीर की समस्या से परेशान हैं तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन।  

मिर्च- 

बवासीर रोगियों को लाल हो या हरी मिर्च, दोनं तरह की मिर्च खाने से परहेज करना चाहिए। मिर्च का अधिक सेवन मरीज की दर्द और जलन की समस्या को और बढ़ा सकता है। 

फास्ट फूड- 

बवासीर रोगी को फास्ट फूड खाने से भी परहेज करना चाहिए। इस तरह के खाने में नमक मिर्च की मात्रा अधिक होती है। जो आपकी समस्या को और बढ़ा सकती है। 

फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड-

बवासीर रोगियों को डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इस तरह के खाने को पचाने में व्यक्ति को मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा इस तरह के भोजन में नमक की मात्रा भी काफी ज्यादा मौजूद होती है। नमक का अधिक सेवन पाचन पर असर डालकर कब्ज की समस्या पैदा कर सकता है, जिससे पाइल्स की समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। 

अदरक-

बवासीर के मरीजों को अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। अदरक की तासीर गर्म होने की वजह से यह व्यक्ति की परेशानी को और ज्यादा बढ़ सकती है। जिससे मल त्यागते समय व्यक्ति को दर्द महसूस हो सकता है।

कॉफी-

पाइल्स रोगियों के लिए कॉफी का सेवन उनकी समस्या को और ज्यादा बढ़ाने का काम कर सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन निर्जलीकरण का कारण बनता है। जिससे मल कठोर होकर एनल वेन्स पर दबाव डालता है। जिससे मल त्यागने में व्यक्ति को दिक्कत होती है।

[ad_2]

Source link