[ad_1]
हाइलाइट्स
अगर आप अधिक ड्राई कपड़े को प्रेस करेंगे तो इससे क्रीज आसानी से नहीं जाएगा.
प्रेस करते वक्त कपड़ों को गीला करना हो तो लिए डिस्टिल्ड वॉटर का इस्तेमाल करें.
How To Iron Without Burning Clothes: अगर आप घर पर ही अपने कपड़ों में प्रेस करना पसंद करते हैं, लेकिन गलती से कई बार नए कपड़े खराब हो गए हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर किन गलतियों की वजह से आयरन करने में दिक्कत आती है. कपड़ों को प्रेस करते वक्त कुछ गलतियां ना हों, इसके लिए हम आपके लिए बहुत ही काम के टिप्स लेकर आए हैं. आप इन ट्रिक्स की मदद से कपड़ों पर सही तरीके से आयरन कर पाएंगे और वो भी बड़ी ही आसानी से. इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने कपड़ों को जलने से बता सकते हैं और आसानी से इन्हें घर पर प्रेस कर सकते हैं.
कपड़ों को आयरन करते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
आयरन की सफाई जरूरी
अगर आपके आयरन पर पहले से कोई दाग लग गया है या कोई कपड़ा या प्लास्टिक चिपक गया है तो आप उसे पहले अच्छी तरह से साफ जरूर कर लें. अगर ये दाग रह नहीं हटे और आपने इनका इस्तेमाल प्रेस के लिए किया तो ये कपड़ों को खराब कर सकते हैं.
मिस्ट करना ना भूलें
अगर आप अधिक ड्राई कपड़े को प्रेस करेंगे तो इससे क्रीज आसानी से नहीं जाएगा और आपको अधिक तेज तापमान पर प्रेस करना पड़ेगा. इस वजह से आपके कपड़े खराब या जल भी सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और कपड़े को हल्का गीला कर प्रेस करें. आसानी से और कम तापमान में कपड़े नए जैसे प्रेस होंगे.
डिस्टिल्ड वॉटर का करें प्रयोग
अगर आपके एरिया में हार्ड वॉटर आता है तो आप कपड़ों पर प्रेस करते वक्त हार्ड वाटर का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से कपड़ों पर दाग लग सकता है. बेहतर होगा कि आप डिस्टिल्ड या आरओ वॉटर का ही इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें : लोहे का तवा बार-बार हो जाता है काला, इस 3 किचन हैक से हटाएं जंग, आसानी से साफ होगा बर्तन
अंत में करें महंगे कपड़ों को प्रेस
अगर आप कई कपड़े प्रेस करने वाले हैं तो सबसे पहले उन कपड़ों को प्रेस करें जिन पर आसानी से प्रेस किया जा सकता है. मसलन, सूती आदि. उन कपड़ों को लास्ट के लिए रखें जो महंगे हैं या जिनका फैब्रिक पॉलियेस्टर, सिल्क आदि है. ऐसा करने से आप प्रेस करते वक्त हड़बड़ी नहीं करेंगे और आप काफी सावधानी से इन्हें प्रेस करेंगे.
इसे भी पढ़ें: घर के आईने को चमकाना चाहते हैं? गंदे शीशे साफ करने के 4 कारगर तरीके, मिनटों में होंगे क्लीन
इस तरह करें आयरन की सफाई
एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोड़ा लें और इसे पानी की मदद से पेस्ट बना लें. अब आयरन जब ठंडा हो तो उसके प्लेट पर टूथ ब्रेश की मदद से इस पेस्ट को लगाएं और अच्छी तरह ब्रश करें. ऐसा करने से यह साफ हो जाएगा और दाग चले जाएंगे. हालांकि इतना ना रगड़ें कि इसके ऊपर की कोटिंग ही खराब हो जाए. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : March 10, 2023, 06:47 IST
[ad_2]
Source link