Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeTech & Gadgetनया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए, मार्च महीने में...

नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो जरा ठहरिए, मार्च महीने में दस्तक देने जा रहे हैं ये धाकड़ स्मार्टफोन्स


नई दिल्ली। Upcoming Smartphones In March 2023: अगर आप मार्च 2023 में कोई अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इस महीने में लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में Oppo Find N2 Flip, iQOO Z7, Moto X40 शामिल हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में और किस-किस फोन में अपनी जगह बनाई है।

iQOO Z7 5G:

इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का टीजर हाल ही में जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फोन को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। iQOO Z7 सेगमेंट का टॉप AnTuTu स्कोर 480K+ सेगमेंट होगा। फोन में MediaTek Dimensity 920 SoC और Funtouch OS 13 दिया गया होगा। फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। साथ ही अल्ट्रा-ब्राइट एमोलेड डिस्प्ले भी दिया जाएगा। 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 5000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।

Oppo Find N2 Flip:

oppo-find-n2-flip

इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे 13 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इमें 44w SuperVooc चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी दिया गया है।

Moto X40:

moto-x40

यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 CPU उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बात करें तो यह 40 हजार के आस-पास हो सकती है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी खासियत इसका रिफ्रेश रेट हो सकती है जो 165 हर्ट्ज होने की उम्मीद है।

Oppo X6 Find:

oppo-x6-find

Oppo का यह फोन भी जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसे लेकर फिलहाल कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इसे 2023 के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 3:

oneplus-nord-3

Nord 2 के बाद अब कंपनी जल्द ही Nord 3 को लॉन्च कर सकती है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments