Home World अमेरिका में मिली अफ्रीकी बिल्ली! बेहद दुर्लभ है प्रजाति, खून में मिला ऐसा पदार्थ कि चौंके डॉक्टर!

अमेरिका में मिली अफ्रीकी बिल्ली! बेहद दुर्लभ है प्रजाति, खून में मिला ऐसा पदार्थ कि चौंके डॉक्टर!

0
अमेरिका में मिली अफ्रीकी बिल्ली! बेहद दुर्लभ है प्रजाति, खून में मिला ऐसा पदार्थ कि चौंके डॉक्टर!

[ad_1]

प्लेन, शिप, ट्रेन, बस, कार आदि जैसे संसाधनों से इंसान के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना बेहद आसान हो चुका है. दूर दराज के देशों की यात्रा भी प्लेन और पानी के जहाजों ने मुमकिन कर दी है. ऐसे में एक देश के इंसान का दूसरे देश में मिलना हैरानी की बात नहीं है, लेकिन अगर जानवर नजर आ जाए तो हैरान होना लाजमी है. हाल ही में ऐसी ही हैरानी जांचकर्ताओं को हुई जब उन्हें एक अजीबोगरीब बिल्ली अमेरिका (Weird cat in America) में मिली. उसकी जांच हुई तो पता चला कि वो दूसरे देश की है, उससे ज्यादा चौंकाने वाली बात उसके खून की जांच से पता चली.

ऑल दैट्स इंट्रेस्टिंग वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी के महीने में जब अमेरिका के ओहियो स्थित सिनसिनैटी (Cincinnati, Ohio) में जब पुलिस को एक पेड़ से बड़ी बिल्ली (Illegal exotic cat in Ohio) को नीचे उतारने की जिम्मेदारी मिली तो उसे देखकर उनके होश उड़ गए. उन्हें पता चला कि वो एक बेहद दुर्लभ और विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी बिल्ली की प्रजाति है. सेरवल (African Serval in USA) नाम की ये बिल्ली अफ्रीका की है पर उसे अमेरिका में देखकर हर कोई चौंक गया.

african cat found on tree 1

बिल्ली से जुड़ी जानकारी सिनसिनैटी एनिमल केयर ने सोशल मीडिया पर भी दी. (फोटो: Facebook/Cincinnati Zoo & Botanical Garden)

अमेरिका में मिली अफ्रीकी बिल्ली
फॉक्स19 की रिपोर्ट के अनुसार 28 जनवरी को ओकाले इलाके में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी जब उसकी गाड़ी में से एक बिल्ली उछलकर बाहर निकली और पेड़ पर चढ़ गई. पुलिस को पहले लगा कि वो एक तेंदुआ है, इसलिए उन्होंने जानवर पकड़ने वाले विभाग को बुलाया. बिल्ली को उतारने के चक्कर में उसका पैर टूट गया. सिनसिनाटी एनिमल केयर वालों को लगा कि वो एफ1 सवाना हाउस कैट है. उसे पकड़कर जब वो अपने सेंटर ले गए तो उन्हें दो हैरान करने वाली बातें पता चलीं.

खून में मिला कोकेन
पहली बात ये कि वो मामूली बिल्ली नहीं, सेरवल थी जो अफ्रीका में पाई जाती है और दूसरी बात ये कि बिल्ली के खून में कोकेन मिला हुआ था. यानी उसे ड्रग्स दिया गया था. न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स से बिल्लियां हाइपर एक्टिव हो जाती हैं और फिर आलस सा मेहसूस करने लगती हैं. इस बिल्ली की तस्करी गैर कानूनी है क्योंकि ये बेहद दुर्लभ जीव है. सेंटर पर उसकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि पुलिस समेत वो लोग बहुत किस्मतवाले थे कि बिल्ली ने उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया नहीं तो अपने मजबूत पंजों और दांतों से फाड़ देती.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

[ad_2]

Source link