Home Tech & Gadget ₹20000 तक सस्ते में खरीदें लेटेस्ट OnePlus 11 और OnePlus 11R, आज सेल का आखिरी दिन

₹20000 तक सस्ते में खरीदें लेटेस्ट OnePlus 11 और OnePlus 11R, आज सेल का आखिरी दिन

0
₹20000 तक सस्ते में खरीदें लेटेस्ट OnePlus 11 और OnePlus 11R, आज सेल का आखिरी दिन

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर चल रही Smartphones Summer Sale आज खत्म होने वाली है और आज इसका आखिरी दिन है। इस दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स बड़ी छूट पर मिल रहे हैं लेकिन OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का मौका आपको नहीं गंवाना चाहिए। लेटेस्ट OnePlus 11 और OnePlus 11R स्मार्टफोन्स को आप एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं और इनपर बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। 

चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस ने फरवरी महीने की शुरुआत में Cloud 11 के दौरान दो स्मार्टफोन्स OnePlus 11 और OnePlus 11R लॉन्च किए थे। इनमें से OnePlus 11 कंपनी का हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइस है और इससे कम कीमत पर OnePlus 10R के सक्सेसर के तौर पर OnePlus 11R को लॉन्च किया गया है। डिजाइन में दोनों डिवाइसेज काफी हद तक एक जैसे हैं। आप बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी फोन अपने लिए चुन सकते हैं। 

OnePlus का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन केवल 17,000 रुपये में, लिमिटेड टाइम डील

बड़ी छूट पर ऐसे खरीदें OnePlus स्मार्टफोन्स

OnePlus 11 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को अमेजन पर 61,999 रुपये के बजाय 56,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं OnePlus 11R के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स पर HSBC Credit Card से EMI लेनदेन की स्थिति में 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह HDFC Bank Credit Card से भुगतान पर 1,000 रुपये की छूट दी गई है।

पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हुए नया OnePlus फोन खरीदना चाहें तो 18,050 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इस तरह दोनों डिवाइसेज पर 20,000 रुपये से ज्यादा तक का फायदा मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज डिस्काउंट की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। OnePlus 11 को टाइटन ब्लैक और इटर्नल ग्रीन कलर्स में उतारा गया है। वहीं OnePlus 11R को आप गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। 

महंगे OnePlus 11 के मुकाबले सस्ता OnePlus 11R खरीदना हो सकता है बेहतर फैसला, जानें क्यों

OnePlus 11 और OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस के मामले में OnePlus 11 बेहतर है लेकिन इसकी कीमत भी ज्यादा है। बजट कम होने पर OnePlus 11R भी आपके लिए बेहतरीन डील हो सकती है। OnePlus 11 में 6.7 इंच का LTPO 3.0 क्वॉड-HD+ AMOLED डिस्प्ले और OnePlus 11R में 6.74 इंच का फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इनमें 120Hz हाई रिफ्रेश-रेट का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 11 में फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है और OnePlus 11 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। 

OnePlus 11 में 50MP मेन सेंसर के साथ 48MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। OnePlus 11R की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए दोनों में ही 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। ये Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 के साथ आते हैं और कंपनी ने इन्हें चार बड़े एंड्रॉयड अपडेट्स देने का वादा किया है। 

[ad_2]

Source link