[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकप्रिय वियरेबल ब्रैंड Amazfit की ओर से भारतीय मार्केट में नई स्मार्टवॉच Amazfit GTR Mini लॉन्च कर दी गई है। इस स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, हार्ट-रेट मॉनीटरिंग और SpO2 ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग का विकल्प भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच वियरेबल स्पेस में ‘गेम-चेंजर’ साबित होगी और इसमें 5 सैटेलाइट पोजीशन सिस्टम्स भी दिए गए हैं।
नई Amazfit GTR Mini स्मार्टवॉच से सिंगल चार्ज पर यूजर्स को 14 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। इस वॉच की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है और इसका वजन केवल 24.6 ग्राम है। इस वॉच में 1.28 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके 336ppi रेजॉल्यूशन के साथ क्रिस्प और क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस यूजर्स को मिलता है। इसमें 80 से ज्यादा वॉच फेसेज दिए गए हैं, जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link