[ad_1]
नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे दुर्भाग्य (Unfortunately) से सांसद हैं. उनके इस वाक्य को कहते ही उनके करीब बैठे जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने उन्हें टोका और कहा कि ऐसा कहने से मजाक उड़ेगा. इसके बाद राहुल ने अपना बयान सुधारा और पत्रकारों को सुधरा हुआ बयान दिया. राहुल अंग्रेजी भाषा में बोल रहे थे. उनके एक ओर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल तो दूसरी ओर जयराम रमेश बैठे थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल अपने लंदन वाले बयान के बारे में भाजपा के आरोपों का जवाब देना चाहते थे. राहुल को जब जयराम रमेश ने टोका और उनके वाक्य को सुधारा तो माइक ऑन था और सारी बातें रिकॉर्ड हो गईं. इस पर भाजपा को कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले राहुल गांधी ने कहा ‘ दुर्भाग्य (Unfortunately) से मैं एक सांसद हूं और मुझे उम्मीद है कि संसद में बोलने दिया जाएगा, इसलिए मैं सबसे पहले सदन के पटल पर अपना बयान रखना चाहूंगा और उसके बाद आप जैसी चर्चा करना चाहेंगे, वैसा करते हुए मुझे खुशी होगी. इसके तुरंत बाद राहुल गांधी को उनकी गलती समझाई गई तो उन्होंने अपनी बात सुधारी और कहा ‘ मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि दुर्भाग्य से मैं आपके सवालों का जवाब नहीं दे सकता, चूंकि आरोप संसद में 4 मंत्रियों ने लगाए हैं और ये मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है कि मुझे जवाब देने का मौका दिया जाए. यदि भारत का लोकतंत्र काम कर रहा है तो मैं अपनी बात संसद में कह पाऊंगा.’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बगल में बैठे जयराम रमेश ने राहुल गांधी को समझाया कि ‘आपने कहा है कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं, इस पर वे आपका मजाक बना सकते हैं. इसके बाद राहुल ने अपनी बात सुधारकर स्पष्ट की.
भाजपा ने नहीं छोड़ा मौका कहा- हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि जयराम जी ये हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि वह इस महान संसद में एक सांसद है, जिसकी वे बुरी तरह से उपेक्षा और अपमान करते हैं. यह भी दुख की बात है कि बिना ट्रेनिंग के वह बयान नहीं दे सकते, ऐसे में आश्चर्य है कि लंदन वाले बयान के लिए उन्हें किसने ट्रेनिंग दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Congress, Jairam ramesh, Rahul gandhi, राहुल गांधी
FIRST PUBLISHED : March 16, 2023, 21:30 IST
[ad_2]
Source link