[ad_1]
हाइलाइट्स
अमेरिका अब यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल की खेप भेजने वाला है
हथियार लेने के लिए यूक्रेन ने हाल ही में पश्चिमी नेताओं पर दबाव डाला था
पैट्रियट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है
वॉशिंगटन: रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है. यूक्रेन में हो रही बर्बादी के वजह से कई देशों ने रूस से अपना मुंह मोड़ लिया है. यूक्रेन को पश्चिमी देशों से सहायता दी जा रही है, वहीं रूस ईरान और उत्तर कोरिया से छिपकर मदद मांगने में लगा हुआ है. खबर आ रही है कि अमेरिका फिर हथियार भेजकर यूक्रेन की मदद करने जा रहा है.
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका अब यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल की खेप भेजने की मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए अधिक उन्नत हथियारों के यूक्रेनी नेताओं के एक अनुरोध पर अमेरिका ने यह सहमति जताई है. पहचान छिपाए जाने की शर्त पर तीन अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह के अंत में यह मंजूरी मिलने की संभावना है और बृहस्पतिवार की शुरुआत में इसकी घोषणा की जा सकती है. यह फैसला अंतिम नहीं है और न ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गई है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद करने और अधिक उन्नत हथियार प्रदान करने के लिए हाल ही में पश्चिमी नेताओं पर दबाव डाला था. पैट्रियट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है.
बता दें कि रूस ने 2022 के अंत तक यूक्रेन से सैनिक वापसी से इंकार कर दिया है. इसी के साथ रूस ने बीते मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा था कि यूक्रेन को वास्तविकताओं में रूस के चार यूक्रेनी क्षेत्रों को नए रूप में शामिल करना होगा, जिसकी घोषणा सितंबर में की गई थी. हालांकि संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश देशों ने इसकी निंदा भी की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Joe Biden, Russia ukraine war, Vladimir Putin
FIRST PUBLISHED : December 14, 2022, 07:43 IST
[ad_2]
Source link