Home Education & Jobs Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मोबाइल पर ऐसे चेक कर सकेंगे

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मोबाइल पर ऐसे चेक कर सकेंगे

0
Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मोबाइल पर ऐसे चेक कर सकेंगे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

BSEB Bihar Board 12th Result News Today: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने को लेकर छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड सूत्रों के अनुसार 12वीं के परीक्षा परिणाम बहुत ही जल्द जारी किए जाएंगे। 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने को लेकर सभी तैयारियों लगभग पूरी की जा चुकी हैं। रिजल्ट कहां और कितने बजे जारी किया जाएगा? इसे लेकर बिहार बोर्ड की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जल्द ही जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां लाइव हिन्दुस्तान के बोर्ड रिजल्ट्स पेज पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं एक फरवरी 2023 से 11 फरवरी तक चली थीं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में करीब 13 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था जबकि मैट्रिक परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट मोबाइल पर ऐसे चेक करें:

1- 12वीं रिजल्ट घोषित होने के बाद बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2- होम पेज पर दिख रहे Intermediate Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।

3-अपना रोल कोड व रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें।

4-रिजल्ट अब आपके मोबाइल पर दिखेगा जिसका स्क्रीनशॉट ले लें या रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट कराकर रख लें।

5- स्क्रूटनी या सप्लीमेंटरी परीक्षा में आवेदन के लिए इंटरनेट की मार्क्शीट काम आ सकती है। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने विद्यालय से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। 

[ad_2]

Source link