Home Education & Jobs RRB Group D result : रेलवे ग्रुप डी के बाद अगले चरण में होगा PET, जानें PET में क्या शामिल होगा

RRB Group D result : रेलवे ग्रुप डी के बाद अगले चरण में होगा PET, जानें PET में क्या शामिल होगा

0
RRB Group D result  : रेलवे ग्रुप डी के बाद अगले चरण में होगा PET,   जानें PET में क्या शामिल होगा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

RRB Group D result:  आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के नतीजे 24 ददिसंबर से पहले या 24 दिसंबर को जारी किए जा सकते हैं। नतीजे आने के बाद अब उम्मीदवारों को अगले चरण यानी पीईटी के दौर से गुजरना होगा। पीईटी में क्या होगा, किया नियम और शर्तें होंगी, इसके लिए आपको पहले से जान लेना जरूरी है और उसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। रेलवे भर्ती बोर्ड ने पांच चरणों में यह एग्जाम कराया है।

ग्रुप डी भर्ती (लेवल-1) में चयन सिंगल स्टेज एग्जाम से हो रहा है। इस परीक्षा में अब कोई कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट नहीं होगा। उम्मीदवारों को जो सीबीटी में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी में महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए मानदंड अलग-अलग होंगे।  पुरुष उम्मीदवारोंको एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके अलावा 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों  को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी। इसके साथ 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी। 

 

[ad_2]

Source link