
[ad_1]
दिशा पाटनी कुछ दिनों से अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, दिशा, अलेक्जेंडर के साथ कई फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं। हाल ही में वह उनके साथ वेकेशन पर भी गई थीं। वहीं मुंबई में भी कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। अब दिशा ने अलेक्जेंडर के साथ ही नया वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल, इस दौरान दोनों बाथरोब में नजर आ रहे हैं और सिर पर भी टॉवल रखा है। ये वीडियो बाथरूम में बनाया गया है। दोनों एक गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए दोनों के एक्सप्रेशन काफी फनी हैं। इस वीडियो को शेयर कर दिशा ने अजीब सा मुंह वाला इमोजी पोस्ट किया है।
इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के रिएक्शन भी आए हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
इस वीडियो को देखने के बाद अब फैंस कन्फर्म कर रहे हैं कि इसका मतलब दोनों एक-दूसरे को डेट ही कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अलेक्सजेंडर से दोनों के रिलेशनशप की खबरों के बारे में पूछा था जिसपर बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा था, दिशा मेरे परिवार के जैसी हैं। इस कॉम्पटेटिव फील्ड में जब भी हम लो फील करते हैं तो एक-दूसरे के साथ होते हैं। मैंने नोटिस किया कि कुछ दिनों में हम दोनों को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लेकिन सच्चाई हमें पता है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों हमें लेकर अंदाजा लगाते हैं। क्यों वे किसी को अपनी लाइफ आराम से जीने नहीं देते। हम दोनों तो इन खबरों को पड़कर हंसते हैं।
बता दें कि अलेक्सजेंडर ने यह भी बताया कि वह टाइगर श्रॉफ को भी जानते हैं और दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है। उन्होंने कहा था, मैं दोनों के करीब हूं और अक्सर हम साथ में हैंगआउट करते हैं।
इसी साल हुआ ब्रेकअप
इसी साल टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें आई थी। इस खबर को सुनकर सभी हैरान हो गए थे। हालांकि ब्रेकअप की खबर के बाद भी दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। इतना ही नहीं जब भी किसी एक की फिल्म रिलीज होती है तो दूसरा सपोर्ट जरूर करता है। वहीं दिशा के टाइगर के परिवार के साथ भी रिश्ते बरकरार हैं। दिशा कई बार टाइगर की बहन कृष्णा के साथ लंच या डिनर पर जाते रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की पोस्ट पर प्यार बरसाते हैं।
प्रोफेशनल लाइफ
दिशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अहम किरदार में थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप हुई थी। अब वह प्रोजेक्ट के और योद्धा फिल्म में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा अहम किरदार में होंगे। वहीं योद्धा में दिशा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं।
[ad_2]
Source link