Home Life Style Ram Navami 2023: कंजक के लिए यूं बनाएं हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद, देवी मां होंगी प्रसन्न

Ram Navami 2023: कंजक के लिए यूं बनाएं हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद, देवी मां होंगी प्रसन्न

0
Ram Navami 2023: कंजक के लिए यूं बनाएं हलवा, चना और पूड़ी का प्रसाद, देवी मां होंगी प्रसन्न

[ad_1]

Kanjak Prasad Recipe: राम नवमी हिंदुओं के लिए शुभ दिन है, और यह पूरे भारत में बड़ी भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में कई घरों में कंजक खिलाई जाती हैं। वैसे ये नवरात्रि के अष्टमी और नवमी पर होता है। इसमें कन्या पूजन किया जाता है और पूड़ी, चने और हलवा तैयार किया जाता है। ऐसे में जानते हैं इन तीनों चीजों को बनानी की आसान रेसिपी-

नवरात्रि प्रसाद में कैसे बनाएं काला चना (How to Make Navratri Prasad Kala Chana)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

चना, हरा धनिया, घी, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक।

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए काले चने को एक रात पहले ही भिगो दें और फिर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह फूले हुए चने को धोएं और फिर नमक डालकर दो-तीन सीटी आने तक पकाएं। कुकर ठंडा हो जाने के बाद चने निकालें। अब कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें जीरा और सभी मसाले डालकर भूनें और फिर चने डालकर रख दें। इसे कुछ देर के लिए ढ़क कर पकाएं और फिर आंच बंद कर दें। ऊपर से धनिया डालें। 

  

नवरात्रि प्रसाद में कैसे बनाएं सूजी हलवा (How to Make Navratri Prasad Suji Halwa)

हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए

सूजी, घी, शक्कर, इलायची पाउडर, काजू, बादाम बारी कटे हुए।

कैसे बनाएं

इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें और फिर इसमें सूजी डालकर भून लें। सूजी का रंग बदलकर जब डार्क हो जाए तब इसमें पानी डालें। इसे चलाते रहें ताकी इसमें सूजी की गांठ ना पड़ जाए। जब पानी सूख जाए तब शक्कर मिलाएं। अब शक्कर को भी अच्छे से सूखने दें। फिर इसमें बारीक कटी हुई मेवा मिलाएं।

नवरात्रि प्रसाद में कैसे बनाएं पूड़ी (How to Make Navratri Prasad Puri)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

आटा, घी, नमक, अजवाइन

कैसे बनाएं

पूड़ी बनाने के लिए आपको आटे में नमक और अजवायन मिक्स करना है और फिर जरूरत अनुसार पानी लेकर सख्त आटा गूंथना है। आटा लगने के बाद कुछ देर के लिए इसे रखें और फिर पूड़ी बनाएं। इसे लिए कढ़ाई में घी गर्म करें और छोटे-छोटे शेप की पूड़ी तैयार करें। जब घी गर्म हो जाए तो एक-एक कर सारी पूड़ी तैयार करें।   

Cooking Tricks: पूड़ी में भर जाता है तेल? ऑयल फ्री बनाने के लिए अपनाएं ये कमाल की ट्रिक

[ad_2]

Source link