[ad_1]
Famous Temples of Ujjain : प्रसिद्ध मंदिर सीरीज में आज हम बात करेंगे मध्य प्रदेश के जिले उज्जैन की, जिसे बाबा महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है. 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का उज्जैन में स्थित है. महाकालेश्वर के अलावा, उज्जैन में और भी ऐसे प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने मात्र से व्यक्ति के जीवन में कई तरह के शुभ बदलाव देखे जा सकते हैं. वे कौन से मंदिर हैं, इस विषय में जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
01

महाकालेश्वर मंदिर – उज्जैन में हिंदू आस्था का सबसे पवित्र और उत्कृष्ट मंदिर बाबा महाकाल का है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिलता है. मंदिर विशाल रुद्र सागर झील से घिरा हुआ है. यहां प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ के अलग-अलग तरह का श्रृंगार किया जाता है, जो विश्व प्रसिद्ध है. उज्जैन में सबसे खास महादेव की भस्म आरती मानी जाती है, जो ब्रह्म मुहूर्त में की जाती है. धार्म…
02

हरसिद्धि मंदिर – क्षिप्रा नदी के पास बना देवी हरसिद्धि का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब महादेव देवी सती के जलते हुए शरीर को तांडव करते हुए ले जा रहे थे. तब भगवान विष्णु ने अपना चक्र चलाया था. जिससे माता सती का शरीर 51 भागों में विभाजित हो गया था. मान्यता है कि यहां पर देवी सती की कोहनी गिरी थी. इस मंदिर में महासरस्वती और महालक्ष्मी की प्रतिमा…
03

काल भैरव – उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों में काल भैरव का मंदिर भी प्रमुख स्थान रखता है. काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है. इन शास्त्रों के अनुसार काल भैरव को तंत्र पंथ से जोड़कर देखा जाता है. जो काले जादू पर आधारित एक गुप्त धार्मिक संप्रदाय है. महा शिवरात्रि पर काल भैरव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
04

मंगलनाथ मंदिर – उज्जैन में मंगलनाथ का मंदिर बेहद प्रसिद्ध और भक्तों के लिए लोकप्रिय माना जाता है. धार्मिक ग्रंथ मत्स्य पुराण के अनुसार, लाल ग्रह मंगल का जन्म इसी स्थान पर हुआ था. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, मंगलनाथ में पूजा करने से भक्त बुरी चीजों से छुटकारा पा सकते हैं. इसके अलावा, इस मंदिर में मांगलिक दोष के निवारण के लिए भी पाठ कराए जाते हैं.
05

चौबीस खंबा मंदिर – भव्य संरचना और धार्मिक आस्था का एक और पवित्र स्थान चौबीस खंबा मंदिर उज्जैन में भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र है. इस मंदिर में नवरात्रि और शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जाती है. प्रचलित मान्यता के अनुसार, आस्था का प्रमुख स्थल चौबीस खंबा मंदिर में दर्शन करने से भक्तों के कई बिगड़े काम बन जाते हैं.
[ad_2]
Source link