[ad_1]
हाइलाइट्स
मेष राशि वालों को शुक्र का ये गोचर लाभ देगा.
छात्र वर्ग के लिए भी ये गोचर अच्छा रहने वाला है.
Shukra Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुंदरता, विलासिता और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हों तो ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और वह विलासिता पूर्वक जीवन जीता है. वहीं यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में हैं तो ऐसे में उस व्यक्ति को जीवन की दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है. शुक्र ग्रह 6 अप्रैल 2023 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश करने से किन जातकों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.
1. मेष राशि : मेष राशि वालों को शुक्र का ये गोचर लाभ देगा. इस दौरान मेष राशि वाले अपने करियर में आगे बढ़ेंगे और पदोन्नति की संभावनाएं भी हैं. शुक्र के गोचर के दौरान अपने कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. व्यापारी वर्ग को इस गोचर के दौरान लाभ प्राप्त होगा. मेष राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, स्वास्थ संबंधी समस्याएं होने की संभावनाएं भी हैं.
यह भी पढ़ें – अक्षय तृतीया इस वजह से मानी जाती है बेहद शुभ, हर काम में होती है अक्षय वृद्धि, जानें खास महत्व
2. वृषभ राशि : शुक्र ग्रह का ये गोचर वृषभ राशि वालों को उसके करियर और कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम देगा. आपके कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना की जाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. जो भी लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये अच्छा समय है. इस दौरान पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. जल्दबाजी में खर्च करने से बचें. पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
3. कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ साबित होगा. कर्क राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. बेवजह वाद-विवाद से बचें. घर के कार्यों में धन खर्च हो सकता है. यदि जमीन से जुड़े कुछ कार्य करना चाह रहे हैं तो वह जरूर सफल होंगे. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. गोचर के दौरान शुक्रवार के दिन सफ़ेद चीजों का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा.
4. कन्या राशि : शुक्र ग्रह का ये गोचर कन्या राशि वालों के लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा. आपको आपके कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपकी तरफ होगा. आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है. इस दौरान आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Hanuman Jayanti 2023 : कब मनाई जा रही है हनुमान जयंती? 108 बार करें इस मंत्र का जाप, बजरंगबली का मिलेगा आशीर्वाद
5. मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहने वाला है. इस दौरान मकर राशि के जातक विदेश जाने के प्रयास में हैं. उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. शत्रु या प्रतिबंधित से चल रहा वाद-विवाद हल हो सकता है. विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है. व्यापार में भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें.
6. कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का ये गोचर लाभदायक होगा. आपके घरेलू जीवन में शांति रहेगी. साथ ही करियर में उन्नति प्राप्त हो सकती है. छात्र वर्ग के लिए भी ये गोचर अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी तरह का निवेश करना चाह रहे हैं तो इस समय निवेश करने से बचें. जीवनसाथी के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा. शादीशुदा जातकों को बच्चों से खुशी प्राप्त होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 03:20 IST
[ad_2]
Source link