Home Life Style चैत्र पूर्णिमा पर करें 5 आसान ज्योतिष उपाय, लक्ष्मी कृपा से धन, वैभव में होगी बढ़ोत्तरी, चंद्र दोष भी होगा दूर

चैत्र पूर्णिमा पर करें 5 आसान ज्योतिष उपाय, लक्ष्मी कृपा से धन, वैभव में होगी बढ़ोत्तरी, चंद्र दोष भी होगा दूर

0
चैत्र पूर्णिमा पर करें 5 आसान ज्योतिष उपाय, लक्ष्मी कृपा से धन, वैभव में होगी बढ़ोत्तरी, चंद्र दोष भी होगा दूर

[ad_1]

हाइलाइट्स

पूर्णिमा तिथि के प्रतिनिधि देव चंद्रमा हैं.
पूर्णिमा तिथि की रात में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है.

चैत्र पू​र्णिमा 6 अप्रैल दिन गुरुवार को है. इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान करते हैं. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप मिटते हैं. पूर्णिमा तिथि के प्रतिनिधि देव चंद्रमा हैं और रात के समय में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. पूर्णिमा को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने ​के लिए कुछ आसान ज्योतिष उपाय कर सकते हैं, जिससे आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी हो सकती है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में.

चैत्र पूर्णिमा तिथि मुहूर्त 2023
चैत्र पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 5 अप्रैल, बुधवार, सुबह 09 बजकर 19 मिनट से
चैत्र पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 6 अप्रैल, गुरुवार, सुबह 10 बजकर 04 मिनट पर
चैत्र पूर्णिमा का शुभ समय या अभिजित मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें 7 काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज, जीवन में बढ़ सकती हैं मुश्किलें

चैत्र पूर्णिमा 2023 माता लक्ष्मी के उपाय
1. चैत्र पूर्णिमा को धन की देवी माता लक्ष्मी को लाल रंग के वस्त्र और सुहाग की सामग्री अर्पित करनी चाहिए. इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. उनकी कृपा से आर्थिक संकट दूर होता है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है.

2. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा तिथि को पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन सुबह स्नान के बाद पीपल की जड़ को जल और कच्चा दूध से सींचना चाहिए. बताशा और 5 प्रकार की मिठाई चढ़ानी चाहिए. इससे प्रसन्न होकर माता लक्ष्मी धन संपत्ति में वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

3. पूर्णिमा के दिन कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम: का जाप करना चाहिए. माता लक्ष्मी अपने भक्तों को अष्टलक्ष्मी प्राप्ति का वरदान देती हैं.

यह भी पढ़ें: हनुमान जयंती की क्या है सही तारीख, 5 या 6 अप्रैल? ज्योतिषाचार्य से जान लें तिथि और जन्म से जुड़ी 4 रोचक बातें

4. चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर एक स्वास्तिक बनाएं. इसके लिए हल्दी और जल का उपयोग करें. उसके बाद मुख्य दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार या तोरण लगाएं. आपके घर माता लक्ष्मी का आगमन होगा और वे सुख-समृद्धि प्रदान करेंगी.

5. चैत्र पूर्णिमा को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की साथ में पूजा करें. इससे दांपत्य जीवन खुशहाल होता है. पूजा के समय माता लक्ष्मी को 11 कौड़ियां चढ़ाएं, उसमें हल्दी लगा दें. अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान पर रख दें. आपका भाग्य चमक सकता है.

चंद्र दोष उपाय
पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध, जल और अक्षत् से अर्घ्य दें. उसके बाद चंद्र बीज मंत्र का जाप करें. खीर का भोग लगाएं और उसका ही दान करें. इससे चंद्र दोष दूर होता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link