[ad_1]
तेल अवीव. इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है. फिलिस्तीन की तरफ से किए गए हमले में इटली पर्यटक सहित तीन लोगों की मौत के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा फैसला लिया है. इस नए फैसले के तहत शुक्रवार को पुलिस और सेना बल को मोर्चा संभालने के लिए एक साथ लगा दिया है. जिससे हिंसा और बढ़ गई है. दोनों देशों के बीच हिंसा तब और भड़क गई जब इजरायल की पुलिस ने बुधवार को यरूशलेम की अल-अक्सा मस्जिद के अंदर फिलिस्तीनियों पर हमला किया.
बता दें कि अल-अक्सा मस्जिद एक संवेदनशील पहाड़ी पर स्थित है जो यहुदियों और मुसलमानों, दोनों के लिए पवित्र स्थान है. अल-अक्सा इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल है और रमजान के दौरान श्रद्धालुओं की यहां काफी भीड़ रहती है. इन दिनों यहूदी फसह की छुट्टी मना रहे हैं और मुसलमानों का पवित्र रमजान का महीना चल रहा है. इससे पहले शुक्रवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक गोलीबारी में 16 और 20 साल की दो ब्रिटिश-इजरायल बहनों की मौत हो गई थी और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.
इजराइली सेना ने कहा कि सेना ने कहा कि वेस्ट बैंक में युवतियों पर हमले के दोषियों की तलाश कर रही है. इजराइल ने गाजा और लेबनान दोनों पर बमबारी की. वहीं बाद में, मध्य तेल अवीव में एक कार समुद्र किनारे साइकल पथ पर अचानक से तेज रफ्तार में घुसी और लोगों को टक्कर मार दी. इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 से 74 वर्ष के बीच के सात लोग घायल हो गए. इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने मृतक की पहचान 36 वर्षीय एलेसेंड्रो परिनी के रूप में की है.
एक पुलिस प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि “आतंकवादी को मार गिराया गया था. यह नागरिकों के खिलाफ एक आतंकी हमला था, कार से टक्कर मारने वाला हमला था”. वहीं इस घटना के कुछ ही समय बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “इजरायल पुलिस को सभी आरक्षित सीमा पुलिस इकाइयों को जुटाने का निर्देश दिया और आईडीएफ को अतिरिक्त बल जुटाने का निर्देश दिया”.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Israel attack on palestine
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 09:57 IST
[ad_2]
Source link