Home Life Style Sunday Ka Rashifal: आज स्नेहीजनों संग आनंद से गुजरेगा दिन, व्यापार करना होगा लाभदायक, पढ़ें आज का राशिफल

Sunday Ka Rashifal: आज स्नेहीजनों संग आनंद से गुजरेगा दिन, व्यापार करना होगा लाभदायक, पढ़ें आज का राशिफल

0
Sunday Ka Rashifal: आज स्नेहीजनों संग आनंद से गुजरेगा दिन, व्यापार करना होगा लाभदायक, पढ़ें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 09 April 2023)

आज दिन में स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में गुजरेगा. नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोपहर के बाद आप को संयमित व्यवहार करना पड़ेगा. नए सम्बंध बनाने से पहले सोचकर कदम बढ़ाएं. खर्च अधिक होगा. आपको नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 09 April 2023)

व्यापार के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है. पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांति का बना रहेगा. विरोधियों पर आप को विजय प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थल पर सहकर्मी विशेष सहायक बनेंगे. दोपहर के बाद आप मनोरंजन में व्यस्त रहने वाले हैं. पर्यटन का आयोजन होगा. पार्टनरशिप के काम में संभलकर कार्य करना होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 09 April 2023)

आज का दिन मध्यम फलदायी है. नए काम का आरंभ ना करें. बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है. संतान संबंधी चिंता आपको बनी रहेगी. दोपहर के बाद घर का वातावरण सुख शांतिवाला रहेगा. आज मन से आप खुश रहने वाले हैं. शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. व्यापार में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक रूप से लाभ होगा. काम में यश प्राप्त होगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 09 April 2023)

आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को चिंतित करेगी. संभवतः यात्रा को आज टाल दें. स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आज माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है. किसी बात का कन्फ्यूजन आपको हो सकता है. दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. नए काम में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 09 April 2023)

आज धार्मिक यात्रा हो सकती है. किसी भी तरह के नए काम की शुरुआत आज कर पाएंगे. विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना है. पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय अच्छा रहेगा. दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे. मन में हताशा की भावना में वृद्धि हो सकती है. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. स्थायी संपत्ति से सम्बंधित काम के लिए आज कोई प्रयास ना करें.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 09 April 2023)

आज किसी भी तरह के डिसीजन ले पाने की स्थिति में नहीं रहेंगे. आज नए काम का प्रारंभ करना उचित नहीं है. ज्यादातर समय आप मौन ही रहें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा. दोपहर के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा. घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय के बारे में निर्णय ले सकेंगे. प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा. पूंजी निवेश करना आज आप के हित में रहेगा. भाग्यवृद्धि का दिन है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 09 April 2023)

आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी. मन को दृढ़ रखकर किसी भी तरह का काम शुरू करेंगे, तो सफल होगा. नए वस्त्र और आभूषण खरीदने में पैसा खर्च होगा. दोपहर के बाद आप मानसिक रूप कमजोर रहेंगे. परिजनों के साथ हुए मतभेद दूर करें. शाम के समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें. अपने इगो को कंट्रोल में रखकर काम करें.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika, Rashifal, 09 April 2023)

आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी. मन में उठ रही नेगेटिव भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा. कोर्ट- कचहरी के काम में संभलकर चलें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. दोपहर के बाद काम पूरा होता नजर आएगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रहेंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी. आनंद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा.

धनु राशिफल (Dhanu, Rashifal, 09 April 2023)

आज आप की आय में वृद्धि और लाभ होगा. सामाजिक कामों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा. मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी. व्यापार से लाभ होने की संभावना है. वाहन संभलकर चलाएं. दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च होगा. वाणी पर संयम बरतें. किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें.

मकर राशिफल (Makar, Rashifal, 09 April 2023)

स्थायी संपत्ति के काम के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. व्यापार में सफलता मिलेगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आज पदोन्नति के योग हैं. परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा. सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा. मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है. आज दिनभर के काम को समय पर पूरा कर सकेंगे.

कुंभ राशिफल (Kumbh, Rashifal, 09 April 2023)

आज व्यापार करने वालों को संभलकर चलना होगा. नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ध्यान रखें. संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी. लंबे समय के प्रवास की योजना बनेगी. धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत हैं. दोपहर के बाद बिजनेस स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में सहयोग मिलेगा. दिन सफल और शुभ है.

मीन राशिफल (Meen, Rashifal, 09 April 2023)

किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करें. आज गुस्से पर पर संयम रखें. धार्मिक या ज्योतिष संबंधी चीजों में आपकी रुचि बनी रहेगी. गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा. दोपहर के बाद समय और अनुकूल रहेगा. लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे. विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन खुश रहेगा. बिजनेस में आज संभलकर काम करें. अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

[ad_2]

Source link