[ad_1]
हाइलाइट्स
आज राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे.
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ होंगे.
शिंदे के स्वागत के लिए शिवसेना ने अयोध्या में पोस्टर लगाया है.
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शिवसेना के साथी सांसदों और विधायकों के साथ रविवार को अयोध्या (Ayodhya) पहुंचेंगे. पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शिंदे की यह राम जन्मभूमि की पहली यात्रा है. इस यात्रा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जो रविवार को मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हुए. वहीं शिंदे और शिवसेना के अन्य नेता शनिवार को ही लखनऊ पहुंच चुके हैं.
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शिंदे और शिवसेना के अन्य नेताओं का लखनऊ एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. बता दें कि अयोध्या यात्रा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सरयू नदी के तट पर ‘आरती’ करेंगे. वह राम मंदिर के निर्माण स्थल (Ram Mandir Construction) का भी दौरा करेंगे. शिंदे ने अपनी इस यात्रा को लेकर कहा, ‘यह एक राजनीतिक दौरा नहीं है. मैं अयोध्या का दौरा करता रहता हूं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं यहां मुख्यमंत्री के रूप में आया हूं.’
पढ़ें- BJP को 2 बार बहुमत, कई राज्यों में जीत… NCP के अजित पावर ने की PM मोदी के लीडरशिप की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी पार्टी के सभी नेता भगवान राम का आशीर्वाद लेना चाहते थे. मैं योगी जी और उनके मंत्रियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. जो हमारा स्वागत करने के लिए यहां थे.’ शिंदे के स्वागत के लिए शिवसेना ने अयोध्या में उनकी तस्वीर वाले बड़े बैनर लगाए हैं. लखनऊ रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘हम 9 अप्रैल को भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा ‘आस्था और विश्वास के आह्वान ने हमें इस यात्रा के लिए प्रेरित किया. हम आरती करेंगे. मुझे अभी भी याद है कि धर्मवीर आनंद ढिगाना (आनंद दिघे, जिन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अपना गुरु मानते हैं) ने एक कारसेवक को चांदी की ईंट लेकर अयोध्या भेजा था. इसलिए, रामलला के साथ हमारे पुराने संबंध हैं.’ उन्होंने कहा कि शिवसेना के नेता धनुष-बाण का चुनाव चिह्न पाने के बाद अयोध्या जाना चाहते थे.
उन्होंने आगे कहा ‘हम उन कार्यक्रमों में भाग लेंगे जो संतों ने अयोध्या में आयोजित किए हैं.’ उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा ‘पहले पालघर में संतों को मार दिया गया था, लेकिन अब हम उनकी रक्षा करेंगे.’ पालघर की घटना उद्धव के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान हुई थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ayodhya, Eknath Shinde
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 10:07 IST
[ad_2]
Source link