[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू) ने पांच विभिन्न विषयों में पीजी डिप्लोमा की पढ़ाई शुरू की है। किसी भी विषय से ग्रेजुएट छात्र इन नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन वेबसाइट www.cnlu.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये हैं। अंतिम तिथि 30 मई है। चयनित छात्रों की सूची 20 जून को यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। पांच से सात जुलाई तक काउंसिलिंग के बाद स्टूडेंट्स का सेशन 8 जुलाई से शुरू किया जायेगा। पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स, पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड राइट्स, पीजी डिप्लोमा इन कॉरपोरेट फिलेन्थ्रोपी सोशल रिसपांसबिलिटी, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ, पीजी डिप्लोमा इन इंटेलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स जैसे पांच कोर्सेज में डिप्लोमा कर सकते हैं। पीजी डिप्लोमा कोर्स एक साल की होगी और इसे पूरा करने के लिए छात्र को दो सेमेस्टर की परीक्षा देनी होगी। इनमें एडमिशन लेने के लिए छात्रों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
हर कोर्स के लिए 62 सीट निर्धारित हैं। 62 सीटों में 31 सीटें जेनरल और ईडब्लूसी के लिए सुरक्षित है। 31 सीटें आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए रखी गई है। जेनरल कैटेगरी के लिए 55 प्रतिशत और आरक्षित कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 50 अंक होना जरूरी है।
इन कोर्स की होगी पढ़ाई
● पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स ● पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड राइट्स ● पीजी डिप्लोमा इन कॉरपोरेट फिलेन्थ्रोपी एंड सोशल रिसपांसबिलिटी ● पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ ● पीजी डिप्लोमा इन इंटेलैक्चुअल प्रापर्टी राइट्स (आईपीआर)
[ad_2]
Source link