[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
पीसीएस परीक्षा 2022 में यूपी के गौंडा की ज्योति चौरसिया ने 21 वां स्थान हासिल कर अपने जिले का मान बढ़ाया है। जिस जिले में ज्योति के पिता पान की दुकान चलाते हैं, अब उसी जिले में ज्योति सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पद पर नियुक्त होंगी। ज्योति ने अपनी पढ़ाई गौंडा से ही पूरी की और यूपीपीसीएस की तैयारी के लिए लखनऊ आ गईं। ज्योति ने आर्थिक तंगी और हेल्थ को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया। 5 बार प्रयास करने के बाद आखिरकार ज्योति छठे प्रयास में सफल घोषित हुईं। ज्योति की इच्छा थी कि वह एक प्रतिष्ठित नौकरी करे और समाज के गरीब तबके के लिए कुछ करे।
अब ज्योति की इस सफलता की खुशी गौंडा के लोग मना रहे है। पीसीएस सफलता अर्जित कर डिप्टी कलेक्टर का रैंक पाने वाली ज्योति चौरसिया इसका पूरा श्रेय अपने परिवार व सहेलियों को देती हैं। ज्योति के पिता हेमचन्द्र चौरसिया शहर में ही पान की दुकान चलाते हैं। मध्यम वर्गीय परिवार होने के बाद भी ने ज्योति के पढ़ाई को आगे बढ़ाए रखने का काम किया। शहर के जानकीनगर कालोनी में हेमचन्द्र का घर है। गणित व भौतिक शास्त्रत्त् में बीएससी करने वाली ज्योति ने बताया कि माता वंदना चौरसिया, बहन चन्द्र कांता, भाई संदीप के अलावा उसकी भाभी उजाला ने उनके करिअर को आगे बढ़ाने में मदद की।
[ad_2]
Source link