Home Health कोरोना के अजीबोगरीब लक्षणों ने उड़ाई लोगों की नींद, गंगाराम की डॉक्टर से समझें बंद नाक और कोविड का कनेक्शन

कोरोना के अजीबोगरीब लक्षणों ने उड़ाई लोगों की नींद, गंगाराम की डॉक्टर से समझें बंद नाक और कोविड का कनेक्शन

0
कोरोना के अजीबोगरीब लक्षणों ने उड़ाई लोगों की नींद, गंगाराम की डॉक्टर से समझें बंद नाक और कोविड का कनेक्शन

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों को डायरिया की समस्या हो रही है.
कोविड से जूझ रहे बुजुर्ग लोगों को कंफ्यूजन का सामना करना पड़ रहा है.

Covid-19 India Update: देश में कोरोना संक्रमिण के मामले पिछले कुछ सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं. संक्रमण का आंकड़ा एक बार फिर लोगों को डराने लगा है. कोविड के अलावा इन दिनों फ्लू भी खूब कहर बरपा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टर्स की मानें तो वर्तमान में कोविड के मामले बढ़ने की वजह वायरस का म्यूटेशन है. वायरस म्यूटेट करके नया वैरिएंट बना देता है, जो ज्यादा तेजी से फैलता है. इन दिनों कोरोना के कुछ मरीजों में अजीबोगरीब लक्षण देखने को मिल रहे हैं. नए लक्षणों में डायरिया और स्किन रैशेस शामिल हैं. आज डॉक्टर से जानेंगे कि कोविड के नए वैरिएंट के लक्षणों में कितना बदलाव हुआ है और कौन से नए लक्षण कोविड का संकेत दे सकते हैं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षणों में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. संक्रमित हो रहे मरीजों में सिरदर्द, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दिक्कत, बंद नाक, स्किन पर रैशेज, आंखें लाल होने जैसे कई लक्षण देखने को मिल रहे हैं. पहले की तरह अब भी तमाम लोगों को स्वाद और गंध जाने का अनुभव हो रहा है. साथ ही चेस्ट पेन और सांंस लेने में दिक्कत हो रही है. यह वैरिएंट ब्रेन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है और बुजुर्गों को कंफ्यूजन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को भी कुकर खांसी के साथ अस्पतालों में एडमिट करने के मामले सामने आ रहे हैं.

क्या करवट से सोने से बंद हो रही नाक?

डॉ. सोनिया रावत से जब पूछा गया कि कोरोना से संक्रमित लोगों में देखा जा रहा है कि वे जिस करवट सोते हैं, उस तरफ उनकी नाक बंद हो रही है. इस पर डॉक्टर का कहना है कि नए वैरिएंट में ऐसा कुछ स्पेसिफिक नहीं है. यह एक कॉमन बात है कि जिस तरफ आप करवट बदलोगे, उस साइड ग्रेविटी की वजह से नेजल कंजेसन यानी बंद नाक की समस्या हो जाएगी. यह सब ग्रेविटी की वजह से होता है और पहले भी ऐसा होता रहा है. इसे नया लक्षण नहीं कहा जा सकता है. बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए नेबुलाइजर लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती हैं 3 चीजें, भूलकर भी न करें सेवन, वरना पहुंच जाएंगे हॉस्पिटल

बचाव नहीं किया, तो बिगड़ेंगे हालात

डॉक्टर सोनिया रावत की मानें तो अगले कुछ सप्ताह में कोरोना के मामलों में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. अगर लोगों ने अब भी सावधानी बरतना शुरू नहीं किया, तो आने वाले समय में हालात भयावह हो सकते हैं. जिन लोगों को लगता है कि उन्हें कोरोना की वैक्सीन लगी हुई हैं और उन पर नए वैरिएंट का असर नहीं होगा, तो यह उनकी गलतफहमी है. कोविड वैक्सीन ले चुके लोग भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं. ऐसे में बचाव ही सबसे अच्छा तरीका है. कोरोना से बचने के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाएं, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर हो रहा बेकाबू, डाइटिशियन के बताए देसी ड्रिंक का करें सेवन, तुरंत डाउन होगा मीटर

Tags: COVID 19, Covid in India, Health, Lifestyle, Trending news

[ad_2]

Source link