Home World PHOTOS: यह है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल, पानी के नीचे रहते हैं ‘भूखे दरिंदे’, फिर भी लोग जाने को रहते हैं बेताब

PHOTOS: यह है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल, पानी के नीचे रहते हैं ‘भूखे दरिंदे’, फिर भी लोग जाने को रहते हैं बेताब

0
PHOTOS: यह है दुनिया का सबसे खतरनाक होटल, पानी के नीचे रहते हैं ‘भूखे दरिंदे’, फिर भी लोग जाने को रहते हैं बेताब

[ad_1]

Frying Pan Hotel: अटलांटिक सागर में चार खंभों पर खड़ा फ्राइंग पैन होटल बेहद शानदार है, यह उन लोगों के लिए है जिन्हें ऊंचाई और पानी की लहरों से डर नहीं लगता. होटल तक नाव और हेलीकाप्टर से पहुंचा जा सकता है. यहां एक व्यक्ति का खर्च 498 डॉलर यानी (40 हजार 871 रुपये) हैं. यहां लोग तीन दिन तक आराम से ठहर सकते हैं. होटल में सात कमरे, रसोई, स्टोररूम, ऑफिस, मनोरंजन क्षेत्र और शौचालय की सुविधा शामिल है. छत पर हेलीपैड है. पानी के नीचे कैमरा है ताकि नीचे का लाइव फुटेज ऊपर दिखता रहे. टावर के चारों ओर डबल डेकर स्टेनलेस झंझरी वाले रास्ते हैं. यहां से काफी शानदार व्यू आता है. (सभी फोटो: https://fptower.org/)

01

फ्राइंग पैन होटल अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के पूर्वी तट से 32 मील (52 किमी) की दूरी पर स्थित है. यह समुद्र तल से 135 फीट (41 मीटर) ऊपर चार खंभों पर खड़ा है.

02

फ्राइंग पैन होटल कमजोर दिल वालों या ऊंचाई से डरने वालों के लिए नहीं है. यह उस प्रकार का होटल नहीं है जहां चेक-इन के समय आपका रेड कार्पेट वेलकम किया जाएगा. यहां पहुंचने के लिए आपको या तो हेलीकॉप्टर से लिफ्ट लेनी होगी या नाव का इस्तेमाल करना होगा.

03

टावर के चारों ओर डबल डेकर स्टेनलेस झंझरी वाले रास्ते हैं. यहां जाने का मतलब है कि आप अटलांटिक महासागर के बीच में जा रहे हैं. यहां से आप पानी की लहरों और सूर्यास्त को देख सकेंगे.

04

टॉवर के मंच में दो मंजिलें हैं. एक रहने का क्षेत्र है जिसमें सात बेडरूम, रसोई, स्टोररूम, ऑफिस, मनोरंजन क्षेत्र और शौचालय की सुविधा शामिल है. जबकि ऊपर हेलीपैड है.

05

यहां खूबसूरत स्टेनलेस स्टील की रसोई है. यहां आप अपना भोजन तैयार कर सकते हैं या होटल के शेफ को बुक कर सकते. फ्राइंग पैन टॉवर जहाजों के सुरक्षा गार्ड के रूप में विकसित हुआ था ताकि सागर से जा रही जहाजों पर जब कोई खतरा मंडराए तो उन्हें सूचित किया जा सके, लेकिन 2010 में, ओक्लाहोमा के रिचर्ड नील ने इसे पूरी तरह बदलने की सोची.

06

होटल के नीचे भूखी शार्क भी हैं, लेकिन इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है, क्योंकि वे वास्तव में मानव मांस पसंद नहीं करती हैं. इसलिए इस बात की बहुत कम आशंका है कि वे आपको चखना चाहेंगी. पानी के लाइव फुटेज से पता चलता रहता है कि शार्क है या नहीं, ताकि आप इसमें डुबकी लगा सके.

[ad_2]

Source link