[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UPMSP UP board Result 2023: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित करने से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चुनाव आयोग से अनुमति लेने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वैसे तो नगर निकाय चुनाव के लिए जारी आदर्श आचार संहिता में बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर कोई निर्देश नहीं है। आपको बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव मई में दो चरणों में होने हैं। पहला चरण 4 मई और दूसरा चरण 11 मई से है। इससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष ने साफ कह दिया है कि बोर्ड के रिजल्ट की तारीख तय नहीं है, इसलिए स्टूडेंट्स किसी अफवाह में भरोसा मत करें। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड नतीजों की तारीख को घोषणा आधिकारिक वेबसाइट और विज्ञप्ति के जरिए करेगा।
गौरतलब है कि बोर्ड की 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। प्रदेशभर में बनाए गए 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए कुल 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल से पहले घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अभी तारीख तय नहीं है।
[ad_2]
Source link