Home Tech & Gadget धूप से चार्ज होने वाली स्मार्टवॉच लाई यह कंपनी, कभी खत्म ही नहीं होगी बैटरी; इतनी है कीमत

धूप से चार्ज होने वाली स्मार्टवॉच लाई यह कंपनी, कभी खत्म ही नहीं होगी बैटरी; इतनी है कीमत

0
धूप से चार्ज होने वाली स्मार्टवॉच लाई यह कंपनी, कभी खत्म ही नहीं होगी बैटरी; इतनी है कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टेक ब्रैंड Garmin की ओर से बेहद खास टेक्नोलॉजी वाली नई Instinct 2X Solar स्मार्टवॉच लॉन्च लॉन्च की गई है। इस स्मार्टवॉच में सोलर चार्जिंग पावर ग्लास, 10ATM वॉटर रेसिस्टेंस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में स्मार्ट हेल्थ मॉनीटर्स और ऐक्टिविटी ट्रैकर्स के अलावा थर्मल/शॉक रेसिस्टेंस मिल जाता है। इस वॉच की खास बात यह है कि इसे सोलर पावर से चार्ज किया जा सकता है, यानी कि इसकी बैटरी कभी खत्म नहीं होगी। 

नई स्मार्टवॉच को कंपनी ने 40mm, 45mm और 50mm डायल साइज में लॉन्च किया है और इसे ब्लैक, ब्लू, ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। अमेरिकी मार्केट में नई गार्मिन स्मार्टवॉच की कीमत 450 डॉलर (करीब 37,000 रुपये) रखी गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।  प्रीमियम प्राइस सेगमेंट का हिस्सा बनाई गई स्मार्टवॉच में ढेरों प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं और यह दमदार बिल्ड-क्वॉलिटी के साथ आती है। 

OnePlus Smartwatch पर 50 पर्सेंट डिस्काउंट, नई कीमत 3500 रुपये से भी कम

एनालॉग डिजाइन के साथ आती है वॉच

Garmin Instinct 2X Solar स्मार्टवॉच को एनालॉग डिजाइन के साथ फाइबर-रीइनफोर्स्ड पॉलिमर केस और स्क्रैच रेसिस्टेंस लेंस दिया गया है। दावा है कि सोलर पावर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ इससे अनलिमिटेड बैटरी लाइफ मिल जाती है, वहीं अगर इसे धूप से दूर रखा जाए तो स्मार्टवॉच मोड में इसकी बैटरी 40 दिनों तक चल जाएगी। वहीं, GPS मोड में इस वॉच के जरिए 60 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है। स्मार्ट नोटिफिकेशंस सपोर्ट के साथ वॉच में टेक्स्ट मेसेजेस के अलावा सभी सोशल मीडिया अपडेट्स, ईमेल्स और अन्य मेसेजेस भी दिख जाते हैं। 

बिल्ट-इन GPS के साथ आसान ट्रैकिंग

वॉच में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ के अलावा बिल्ट-इन GPS भी मिलता है। इसमें ढेरों सेफ्टी और ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। यूजर्स हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर स्लीप मॉनीटरिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, स्ट्रेट ट्रैकिंग और वुमन हेल्थ ट्रैकर का इस्तेमाल नई वॉच में कर सकते हैं। Garmin Instinct 2X Solar वॉच अपने आप चुनिंदा ऐक्टिविटीज ट्रैक कर सक सकती है और इसे पहनकर स्विमिंग भी की जा सकती है। एडवेंचर ऐक्टिविटीज के दौरान भी इस स्मार्टवॉच को नुकसान पहुंचने का डर नहीं है। 

20,000 रुपये MRP वाली कॉलिंग स्मार्टवॉच केवल 1699 रुपये में, धूम मचा रही है बंपर डील

वॉच से आसानी से किया जा सकता है पेमेंट

कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए इस स्मार्टवॉच में Garmin Pay का सपोर्ट दिया गया है और आसानी से भुगतान किया जा सकता है। साथ ही नई Instinct 2X Solar में GNSS सेंसर मिलता है, जो GPS और TracBack मोड्स में पोजीशनल एक्युरेसी देता है। इस स्मार्टवॉच में LED फ्लैशलाइट भी दी गई है और स्काईडाइवर्स के लिए खास जंपमास्टर मोड भी मिल जाता है।  

[ad_2]

Source link