Home World कम हाइट थी इसलिए नहीं बन रही थी गर्लफ्रेंड! शख्स ने लंबा होने के लिए खर्च कर डाले 1.4 करोड़, अब 5 इंच बढ़ा

कम हाइट थी इसलिए नहीं बन रही थी गर्लफ्रेंड! शख्स ने लंबा होने के लिए खर्च कर डाले 1.4 करोड़, अब 5 इंच बढ़ा

0
कम हाइट थी इसलिए नहीं बन रही थी गर्लफ्रेंड! शख्स ने लंबा होने के लिए खर्च कर डाले 1.4 करोड़, अब 5 इंच बढ़ा

[ad_1]

हाइलाइट्स

कम हाइट के कारण नहीं बन रही थी गर्लफ्रेंड.
शख्स ने उठाया दर्दनाक कदम, कराया सर्जरी.
हाइट बढ़ाने के लिए शख्स ने खर्च कर दिए 1.4 करोड़ रुपये.

वाशिंगटन. अमेरिका (America News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स जिसकी लंबाई 5 फुट 5 इंच थी उसने अपनी लंबाई 5 इंच बढ़ाने के लिए 1.4 करोड़ रुपये (170,000 अमेरिकी डॉलर) से अधिक की दो बड़ी सर्जरी (Height Surgery) करवाई. दरअसल शख्स को लगता था कि वह कम लंबा है इसलिए कोई लड़की उसे डेट नहीं कर रही है. फिर उसने अपनी दोनों टांगों की लंबाई बढ़ाने के लिए दर्दनाक सर्जरी का सहारा लिया.

दि कॉस्‍मेटिक लेन के अनुसार शख्‍स का नाम मोसेस गिब्सन है. गिब्सन ने 2016 में एक प्रक्रिया से गुजरने के बाद अपनी लंबाई 5 फीट 5 इंच से बढ़ाकर 5 फीट 8 इंच कर ली, और वह वर्तमान में एक और सर्जरी की प्रक्रिया में है जो इस साल जून तक उसे 5 फीट 10 इंच की लंबाई तक ले आएगी. कॉस्‍मेटिक लेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें मोसेस अपनी सर्जरी के बारे में बात कर रहे हैं.

Tags: America News, US News



[ad_2]

Source link