Home Education & Jobs NEET UG 2023: विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एनटीए ने पात्रता शर्तों में किया बदलाव

NEET UG 2023: विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एनटीए ने पात्रता शर्तों में किया बदलाव

0
NEET UG 2023: विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एनटीए ने पात्रता शर्तों में किया बदलाव

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

NEET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने विदेश में रहने वाले भारतीय छात्रों खासकर ओसीआई और पीआईओ कार्ड धारक छात्र जो राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं उनके लिए नीट यूजी 2023 की पात्रता शर्तों में संशोधन किया है। एनटीए ने इस संबंध में नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।

संशोधित दिशानिर्देशों  के अनुसार, विदेशी भारतीय, भारतीय, एनआरआई, ओवरसीज भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के छात्र मेडिकल, डेंटिस्ट्री, आयुर्वेदिक, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथिक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए योग्य हैं। 

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मान्यनीय सुप्रीम कोर्ट की ओर से 3 फरवरी 2023 को जारी आदेश के पालन में व 31 मार्च 2023 के संशोधन संबंधित मामलों पर नीट यूजी 2023 के ओसीआई छात्रों को सूचित किया जाता है कि क्लॉज 5.2.2 के संशोधित प्रोविजन्स में नीट यूजी 2023 पात्रता शर्तें हैं जो कि ओसीआई कार्डधारक छात्रों के लिए है।” अधिक जानकारी के लिए पूरा नोटिस पढ़ सकते हैं।

इससे पहले ओसीआई कार्डधारक छात्र नीट यूजी के तहत भारतीय छात्रों के लिए आरक्षित किसी सीट के लिए अर्ह नहीं थे।

अब नए संशोधित निर्देशों के अनुसार, भारतीय छात्र, नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRIs), ओवरसीज भारतीय नागरिक, पीआईओ व अभ्य विदेशी नागरिक अब भारत में नीट 2023 के जरिए मेडिकल की विभिन्न सीटों पर एडमिशन ले सकेंगे।

 

[ad_2]

Source link