Home Life Style Aaj Ka Panchang 17 June 2025: आज मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत करने से सभी कष्ट होंगे दूर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 17 June 2025: आज मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत करने से सभी कष्ट होंगे दूर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

0
Aaj Ka Panchang 17 June 2025: आज मंगलवार के दिन हनुमानजी का व्रत करने से सभी कष्ट होंगे दूर, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

[ad_1]

Aaj Ka Panchang 17 June 2025: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र, विष्कंभ योग, वणिज करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. हनुमानजी ऐसे देवता हैं जिन्हें ‘जीवित देवता’ भी कहा जाता है. माना जाता है कि वे आज भी धरती पर जीवित हैं और अपने भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा का नियमित पाठ व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है. हनुमानजी की पूजा से एकाग्रता बढ़ती है, आत्मविश्वास मिलता है और नौकरी व कारोबार में अच्छी उन्नति भी होती है. पवनपुत्र हनुमान बल, बुद्धि और विद्या के प्रतीक हैं, उनकी आराधना शरीर को ऊर्जावान बनाती है और हर कार्य को सफल बनाती है.

हनुमानजी को समर्पित मंगलवार के दिन उपवास अवश्य रखें और सुबह शाम हनुमानजी की पूजा अर्चना करें. हनुमानजी की पूजा के लिए किसी दिखावे की जरूरत नहीं होती. सच्चा मन, साफ नीयत और थोड़ी सी श्रद्धा ही काफी है. मंगलवार को शुद्धता के साथ हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें और उन्हें सिंदूर, चना, गुड़ और चमेली का तेल अर्पण करें. हनुमानजी की पूजा करने से मन में छिपा डर खत्म होता है. ‘जय बजरंग बली’ का जयकारा मात्र ही शरीर में ऊर्जा भर देता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ हो या मंगल दोष (जैसे मंगलीक दोष) हो, तो इस दिन विशेष पूजा करने से कष्टों का निवारण होता है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 17 जून 2025
आज की तिथि- षष्ठी – 02:46 पी एम तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 01:01 ए एम, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 02:46 पी एम तक, विष्टि – 02:13 ए एम, जून 18 तक
आज का योग- विष्कंभ – 09:34 ए एम तक, उसके बाद प्रीति योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 11:53 पी एम
चन्द्रास्त- 10:50 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 17 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:20 पी एम से 07:40 पी एम
अमृत काल: 05:53 पी एम से 07:28 पी एम
रवि योग: 05:24 ए एम से 01:01 ए एम, जून 18
त्रिपुष्कर योग: 01:01 ए एम, जून 18 से

आज के अशुभ मुहूर्त 17 जून 2025
दुष्टमुहूर्त: 08:10 ए एम से 09:06 ए एम
कुलिक: 01:45 पी एम से 02:41 पी एम तक
कंटक: 06:18 ए एम से 07:14 ए एम तक
राहु काल: 03:52 पी एम से 05:37 पी एम
कालवेला/अर्द्धयाम: 08:10 से 09:06 ए एम तक
यमघण्ट: 10:02 ए एम से 10:58 पी एम
यमगण्ड: 08:54 ए एम से 10:38 ए एम
गुलिक काल: 12:23 पी एम से 02:08 पी एम
भद्रा: 02:46 पी एम से 02:13 ए एम, जून 18
पंचक काल: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर

[ad_2]

Source link