Home National abp news c voter exit polls madhya pradesh rajasthan chhattisgarh – India Hindi News – ABP News Cvoter Exit Poll LIVE: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार, क्या है सीवोटर की भविष्यवाणी, देश न्यूज

abp news c voter exit polls madhya pradesh rajasthan chhattisgarh – India Hindi News – ABP News Cvoter Exit Poll LIVE: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार, क्या है सीवोटर की भविष्यवाणी, देश न्यूज

0
abp news c voter exit polls madhya pradesh rajasthan chhattisgarh – India Hindi News – ABP News Cvoter Exit Poll LIVE: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार, क्या है सीवोटर की भविष्यवाणी, देश न्यूज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे और उसी दिन साफ होगा कि कहां किसकी सरकार बनेगी। इस बीच कई सर्वे एजेंसियों ने Exit Polls जारी किए हैं। एबीपी न्यूज ने सीवोटर के साथ एग्जिट पोल किया है। सी वोटर एग्जिट पोल ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम पर एग्जिट पोल पेश किया है।

मध्य प्रदेश में भाजपा के सामने अपनी सरकार बचाने की चुनौती है। 2 दशक समय से यहां शासन कर रही भाजपा को कांग्रेस के अलावा एंटी इनकंबेंसी से भी मुकाबला करना पड़ा है। भाजपा ने चुनाव में कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव में उतारकर माहौल को अपने पक्ष में करने की भरसक कोशिश की है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस बार बहुमत मिलने का भरोसा जाहिर किया है। इसी तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनने का दावा कर रही है तो भाजपा की कोशिश इन दोनों राज्यों में सत्ता में आने की है।

मिजोरम में किसकी सरकार

एबीपी न्यूज सी वोटर ने मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को सबसे अधिक 15-21 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस को 02-08, जेडपीएम को 12-18 और अन्य को 0-5 सीटें मिलने की बात कही गई है।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज सीवोटर के एग्जिट पोल का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद करीबी मुकाबला है। 90 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस को 41-53 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें आने का अनुमान लगाया गया है। 2018 में कांग्रेस को यहां स्पष्ट बहुमत मिला था।

राजस्थान में भाजपा सरकार

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल का अनुमान राजस्थान में इस बार भाजपा की सरकार बन सकती है। भाजपा को 94-114 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 71-91 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य के खाते में 09-19 सीटें आ सकती हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। सर्वे में कांग्रेस के खाते में 113-137 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। वहीं भाजपा को 88-112 सीटें और अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। सर्वे में यह अनुमान जताया गया है कि 119 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 49-65 सीटें जा सकती हैं। वहीं बीआरएस को 38-54, भाजपा को 5-13, AIMIM को 5-9 और अन्य को 0 सीटें मिल सकती हैं। बात अगर वोट शेयर की करें तो सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस को मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 41 फीसदी, बीआरएस को 39 फीसदी, भाजपा को 16 फीसदी और AIMIM को तीन फीसदी वोट मिल सकते हैं।

[ad_2]

Source link