[ad_1]
AC को लंबे समय तक बंद करने के बाद जब आप दोबारा स्टार्ट करते हैं तो सबसे पहले आपको सर्विस करवाने की जरूरत होती है। ऐसा नहीं करने से आपकी गैस लीक हो सकती है और एक बार गैस लीक होने के बाद आपको करीब 2500 रुपए तक का खर्चा करना होता है। यही वजह है कि आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है। इसका सीधा तरीका ये है कि आप एसी को स्टार्ट करने से पहले सर्विस करवाएं और हर बार गंदा होने के बाद भी तुरंत ऐसा करें।
AC को ऑफ करना-
AC लगातार इस्तेमाल करने के बाद आपको इसे MCB की मदद से ऑफ करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर भी आपको भारी नुकसान हो सकता है। यहां तक आपको AC हमेशा के लिए खराब भी हो सकता है। आमतौर पर देखा जाता है कि AC को हम Remote की मदद से बंद कर देते हैं। लेकिन ये अच्छी प्रैक्टिस नहीं है। आपको इससे बचना चाहिए। ऐसा लगातार करने से PCB भी हमेशा के लिए खराब हो सकता है और 2500 रुपए से ज्यादा का खर्च भी आ सकता है।
Outdoor की सुरक्षा-
AC Install करवाने से पहले हम कई बार सोचते नहीं है। ऐसा नहीं करने पर भी आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपको हमेशा आउटडोर की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। आउटडोर जितना ज्यादा सुरक्षित रहेगा उतना ही आपके लिए भी आसानी होगी। साथ ही आउटडोर को धूप में लगवाने से भी आपको बचना चाहिए। छांव में Outdoor रखने से कंप्रेसर कूल रहता है और ये ज्यादा कूलिंग भी करता है।
[ad_2]
Source link