Saturday, March 15, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsAgniveer : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, इन पदों के...

Agniveer : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, इन पदों के लिए अब टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य


ऐप पर पढ़ें

अग्निवीर बहाली को लेकर सेना भर्ती बोर्ड ने एक और बड़ा बदलाव किया है। अब अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। नया नियम अग्निवीर बहाली सत्र 2024-25 से लागू होगा। इसे लेकर सेना ने अधिसूचना जारी की है। साथ ही देश के सभी सेना भर्ती बोर्ड को पत्र भेजकर अगले सत्र से नये नियम के अनुपालन का निर्देश दिया गया है। हालांकि, टाइपिंग का मानक क्या होगा, इसकी जानकारी बहाली की अधिसूचना जारी होने पर अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी। मालूम हो कि चक्कर मैदान स्थित मुजफ्फरपुर सेना भर्ती बोर्ड के अधीन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं। 

बिहार-झारखंड सेना भर्ती बोर्ड निदेशालय के एक अधिकारी ने बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि नया नियम 2024-25 की अग्निवीर क्लर्क व स्टोरकीपर श्रेणी की बहाली से लागू होगा। टाइपिंग टेस्ट के लिए अभी मानक तय नहीं  है। अंग्रेजी व हिंदी भाषा के लिए क्रमशः 35 और 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड तय करने की चर्चा है। इसकी जानकारी अधिसूचना में दी जाएगी। अधिकारी ने कहा कि सेना भर्ती बोर्ड को आउटरीच प्रोग्राम आयोजित करना है। इसमें अग्निवीर से जुड़े नये और पुराने तथ्य की जानकारी देनी है। 

IAF Agniveer : वायुसेना में निकली नई अग्निवीर भर्ती, साइंस ही नहीं आर्ट्स वाले भी कर सकते हैं आवेदन

12वीं पास ही अग्निवीर क्लर्क व स्टोरकीपर के लिए योग्य : 

सेना भर्ती बोर्ड के अनुसार 12वीं पास युवा ही अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर पद के लिए योग्य हैं। अभ्यर्थी का 60 फीसदी अंक के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। विज्ञान, वाणिज्य और कला, किसी भी संकाय के अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। हालांकि, पूरा पूर्णांक 60 फीसदी के साथ सभी विषय में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होना जरूरी है।  क्लर्क के लिए अंग्रेजी, गणित, एकाउंट और बुक किंपिंग अनिवार्य है। इसमें 50 प्रतिशित या उससे अधिक अंक होना चाहिए। साथ ही उम्र 17 से साढ़े 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments