[ad_1]
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे इनमें से 241 की मौत हो गई है. जबकि एक यात्री का अभी इलाज चल रहा है. इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे. एयर इंडिया का ये विमान क्रैश होने के बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था, जिससे वहां मौजूद 56 लोगों की भी इस हादसे में मौत हुई है. ये विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार तो अहमदाबाद जाएंगे. जहां वह घटनास्थल का दौरा करेंगे. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को ही अहमदाबाद पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उधर इस विमान हादसे की भी जांच तेज हो गई है. सरकार ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए एक हाईलेवल कमिटी का गठन किया गया है.
PM Narendra Modi will be visiting Gujarat’s Ahmedabad today.#AhmedabadPlaneCrash pic.twitter.com/4fN7dla4va
— ANI (@ANI) June 13, 2025
[ad_2]
Source link