[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
AIIMS Nagpur Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, एम्स नागपुर ने नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। एम्स नागपुर की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एम्स नागपुर की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन के भीतर आवेदन करना होगा। एम्स नागपुर भर्ती आवेदन का लिंक जल्द ही एक्टीवेट हो जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और आवेदन योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
एम्स नागपुर भर्ती की प्रमुख तिथियां:
भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि – 14 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन बाद तक।
रिक्तियों का ब्योरा: एम्स नागपुर की इस भर्ती में नॉन-फैकल्टी ग्रुप सी के कुल 68 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
एम्स नागपुर भर्ती आवेदन शुल्क – सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एक्स सर्विसमैन के लिए 1000 रुपएद्ध वहीं एससी, एसटी के लिए 800 रुपए है। दिव्यांगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
एम्स नागपुर भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया : ग्रुप ए के पदों पर चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर संस्थान की ओर से कोई लिखित परीक्षा या अन्य टेस्ट भी लिया जा सकता है। स्क्रीनिंग में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा।
एम्स नागपुर भर्ती 2023 में नॉन-फैकल्टी पदों में ग्रुप सी और ग्रुप बी के पदों पर चयन किया जाना है। अभ्यर्थियों का कम्यूटर आधारित परीक्षा, सीबीटी और स्किल टेस्ट के जरिए किया जएगा। परीक्षा पास होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन में भाग लेने का मौका मिलेगा।
[ad_2]
Source link